दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
16-Jan-2020 07:22 AM
DESK: सत्ता के दुरुपयोग और संसद के काम में अवरोध पैदा करने के आरोप में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग अब सीनेट में चलेगा. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ संसद के निचले सदन में चल रही महाभियोग की कार्यवाही को ऊपरी सदन सीनेट भेजने के पक्ष में सांसदों ने वोट किया है. 21 जनवरी से महाभियोग की कार्यवाही शुरू हो सकती है.
ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही सीनेट में चलाए जाने के पक्ष में 228 सांसदों ने वोट किये जबकि विपक्ष में 193 सांसदों ने वोट दिया. वहीं व्हाइट हाउस ने महाभियोग प्रस्ताव को अमेरिका के इतिहास के बेहद शर्मनाक राजनीतिक घटनाक्रमों में से एक बताया है. अब यह प्रक्रिया सीनेट में पहुंच गई है, महाभियोग की कार्यवाही की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस करेंगे.
वहीं व्हाइट हाउस ने उम्मीद जताई है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप महाभियोग की प्रक्रिया को आसानी से पार कर लेंगे. ट्रंप ने महाभियोग को सिर्फ एक अफवाह करार दिया और कहा कि इसका कोई असर नहीं होगा.