जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
04-Apr-2022 10:23 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : राजधानी पटना से सटे फतुहा से दर्दनाक खबर सामने आ रही है. यहां एक सड़क हादसे में पति के सामने पत्नी की मौत हो गई. जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया है. पटनासिटी अनुमंडल फतुहां थाना क्षेत्र के NH-30 पर यह हादसा हुआ है. फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी स्कूटी पर सवार थे तभी तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी. घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गम्भीर रूप से जख्मी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद ट्रक वाला तुरंत वाहन समेत तुरंत फरार हो गया. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
वहीं पुलिस ने घायल व्यक्ति की पहचान मोकामा के शंकर टोला निवासी 48 वर्षीय पंकज कुमार सिंह और मृतक पत्नी 45 वर्षीय सविता देवी के रूप में किया है. बताया जाता है कि पंकज सिंह अपनी स्कूटी पर सवार होकर फुलवारी शरीफ से मोकामा जा रहे थे. इसी क्रम में भिखुआ मोड़ के पास पीछे से ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया. जिससे पंकज सिंह घायल हुए और उनकी पत्नी सविता देवी की मौत हो गई। पुलिस मामले की छान बीन में जुट गई है.