बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!
18-Apr-2022 12:50 PM
SASARAM: सासाराम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गयी है। इस हादसे में कार सवार शिक्षिका निधि सिंह की मौत हो गयी है जबकि उनके 4 बच्चे और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज जारी है।
घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ताराचंडी के पास की है जहां ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर में कार सवार एक शिक्षिका निधि सिंह की मौत हो गई। जबकि उनके 4 बच्चे और ड्राइवर घायल हो गए हैं। घायल तीन लड़की तथा एक लड़का को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।
मृतका निधि सिंह सासाराम के कंपनी सराय मोहल्ला के निवासी संतोष सिंह की पत्नी थी। तिलौथू प्रखंड में मध्य विद्यालय में वे पदस्थापित थीं। बताया जाता है कि जब वे सासाराम से तिलौथू की तरफ जा रही थी। तभी इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलौथू की ओर मुड़ने के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त हो गया और कार में बैठी शिक्षिका को गंभीर चोटे आ गयी।
उन्हें इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही निधि सिंह की मौत हो गई। वही कार का ड्राइवर काशीनाथ विश्वकर्मा भी घायल हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। वही बच्चों और ड्राइवर का इलाज अस्पताल में जारी है।