ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / त्रिपुरा में नई सरकार: मुख्यमंत्री माणिक साहा समेत 9 विधायकों ने ली मंत्री...

त्रिपुरा में नई सरकार: मुख्यमंत्री माणिक साहा समेत 9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

08-Mar-2023 12:21 PM

By First Bihar

DESK: शपथ ग्रहण का कार्यक्रम अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में आयोजित किया गया। माणिक साहा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी की मौजूदगी में माणिक साहा समेत 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। 


माणिक साहा के साथ 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। रतन लाल नाथ, सांतना चकमा, टिंकू रॉय, प्रणजीत सिंघा रॉय, सुशांता चौधरी, विकास देववर्मा, सुधांगसू दास और शुक्ला चरण नोआतिया ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल एसएन आर्य ने इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की 60 सीटों  में बीजेपी ने 32 सीटें जीतीं जबकि बीजेपी की सहयोगी पार्टी IPFT 5 सीटों में एक सीट पर जीत हासिल की। 


बता दें कि आज के शपथ ग्रहण समारोह से पहले भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की आम सभा हुई, जिसमें सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता के लिए माणिक साहा का नाम प्रस्तावित किया गया। इस बैठक के बाद साहा ने ट्वीट किया, ''विधायक दल के नेता के रूप में मुझे चुनने के लिए मैं सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, हम 'उन्नत त्रिपुरा, श्रेष्ठ त्रिपुरा' बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे और सभी वर्गों के लोगों का कल्याण सुनिश्चित करेंगे।"  


गौरतलब है कि त्रिपुरा में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल कर राज्य की सत्ता में वापसी की है। चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने लगभग 39 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 32 सीटें जीतीं। टिपरा मोथा पार्टी 13 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रही। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को 11 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को तीन सीटें मिलीं। इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने एक सीट जीतकर अपना खाता खोलने में कामयाबी हासिल की। माकपा और कांग्रेस का संयुक्त वोट शेयर लगभग 33 प्रतिशत रहा।