मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
08-Jun-2020 11:11 AM
DESK : बड़ी खबर ओडिशा के ढेंकनाल से है, जहां सोमवार को एक ट्रेनर एयरक्रॉफ्ट क्रैश हो गया, जिसमें बिहार के एक कैप्टन समेत दो ट्रेनी पायलट की मौत हो गई. यह हादसा बिरासल एयरस्ट्रिप पर हुआ है,
दोनों मृतक ट्रेनी पायलट की पहचान कैप्टन संजीव कुमार झा और ट्रेनी पायलट अनीस फातिमा के रुप में की गई है. कैप्टन संजीव कुमार झा बिहार के रहने वाले थे तो वहीं अनीस फातिमा तमिलनाडु की हैं. हादसे के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं हादसे के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है.
मिली जानकारी के अनुसार सरकारी विमानन प्रशिक्षण संस्थान में बिरासल एयरस्ट्रिप पर टेक-ऑफ करने के तुरंत बाद एयरक्राफ्ट का ग्राउंड स्टेशन से कनेक्शन टूट गया और ये क्रैश हो गया. क्रैश होने की जानकारी मिलने के बाद तुरंत दोनों पायलटों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अभी तक की जानकारी के अनुसार
इस हादसे के पीछे एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी बताई जा रही है. वहीं इसकी जांच की जा रही है.