इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज
09-Nov-2020 06:15 PM
KANPUR : नीतीश समर्थक यात्री को चलती ट्रेन में लालू प्रसाद यादव की बुराई करना मंहगा पड़ गया. साथ में यात्रा कर रहे लालू समर्थकों ने नीतीश कुमार के समर्थक की जमकर पिटाई कर दी. मामला पुलिस तक पहुंचा जिसके बाद लालू यादव के दो समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है. ये वाकया उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ है.
मामला दो दिन पहले का है. दिल्ली से बिहार होते हुए हावडा जा रही सियालदह एक्सप्रेस में ये वाकया हुआ. ट्रेन के एसी कोच में नरेंद्र तोमर नाम का यात्री बैठा था. बिहार चुनाव की चर्चा हुई तो तोमर ने लालू यादव की शिकायत करना शुरू कर दिया. नरेंद्र तोमर खुद को नीतीश कुमार का समर्थक बता रहा था.
लेकिन उसी कोच में बैठे शकील और अनवर नामक युवकों ने नरेंद्र तोमर का विरोध करना शुरू कर दिया. नरेंद्र तोमर ने लालू की शिकायत करना जारी रखा तो बात बढ़ गयी. इसके बाद शकील और अनवर ने मिलकर नीतीश समर्थक को जमकर पीट दिया.
मारपीट होते देख कोच में बैठे दूसरे यात्रियों ने पुलिस को सूचित किया. इसके बाद जीआरपी वहां पहुंची. जीआरपी ने मारपीट करने वाले लालू समर्थक शकील और अनवर को गिरफ्तार कर लिया. मार खाने वाले नीतीश समर्थक नरेंद्र तोमर के बयान पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
कानपुर जीआरपी के प्रभारी मो. उस्मान ने बताया कि शकील और अनवर नाम के यात्रियों ने लालू यादव का विरोध करने पर यात्री से मारपीट की थी. दोनों को गिरफ्तार किया गया है. उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. जमानती धारा होने के कारण दोनों को मुचलका पर रिहा कर दिया गया. कानपुर रेलवे के अधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि राजनीतिक विरोध को लेकर लड़ाई हुई थी.