ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक पार...

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसा

27-Jul-2023 07:40 PM

By AJIT

BHAGALPUR:  भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के पश्चिम केबिन के पास रेलवे ट्रैक को पार करते समय एक अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुसुदनपुर थानाक्षेत्र के भतोरिया निवासी बजरंगी यादव के रूप में हुई है। 


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुजुर्ग नाथ नगर पश्चिम केबिन के पास ट्रैक पार कर रहे थे इसी दौरान ट्रैक पर ट्रेन आ गई और वो ट्रेन की चपेट में आ गये। जिससे उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज आगी की कार्रवाई शुरू की। 


बता दें कि बुधवार को बिहार के औरंगाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से दो महिला टीचर की मौत हो गई थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के फेसर रेलवे स्टेशन गम्हारी के पास यह हादसा हुआ था। इस घटना के बारे में बताया गया था कि दोनों महिला टीचर जिस अप लाइन ट्रैक पर चल रही थीं उस पर मालगाड़ी आ गई। जिससे बचने के लिए दोनों बगल की डाउन लाइन पर चली गईं। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था उस ट्रैक पर पूर्वा एक्सप्रेस अचानक आ गई। ट्रेन ने दोनों महिला टीचर को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी थी। 


मृतका की पहचान फेसर निवासी 43 वर्षीय मीरा कुमार और 48 वर्षीय सविता कुमारी के रूप में की गई। गम्हारी मिडिल स्कूल की दोनों शिक्षिका थी। रोज की तरह सुबह रेलवे ट्रैक से होते हुए दोनों स्कूल जा रही थीं। दरअसल सड़क के रास्ते स्कूल जाने में 5 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता था। ट्रैक के रास्ते स्कूल तक जाने में एक किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता था। 4 किलोमीटर की दूरी तय करने से बचने के लिए दोनों ने शॉर्टकट का रास्ता अपनाया और असमय काल के गाल में समा गई।