ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / news / आज से शुरू होगी रेलवे की बुकिंग, 22 मई से चलेंगी कई ट्रेनें,...

आज से शुरू होगी रेलवे की बुकिंग, 22 मई से चलेंगी कई ट्रेनें, रेलवे ने किये ये 10 बड़े एलान

14-May-2020 09:21 PM

PATNA : लॉकडाउन के बीच भारतीय रेलवे ने एक नया सर्कुलर जारी किया है. रेलवे की ओर से 10 बड़े एलान किये गए हैं. रेलवे 22 मई से सभी ट्रेनों को चलाने की योजना बना रही है. नए सर्कुलर के मुताबिक 22 मई से मेल, एक्सप्रेस, शताब्दी ट्रेनों का भी संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है. रेल मंत्रालय की ओर से इस नए सर्कुलर में ट्रेन चलाने से लेकर टिकट के रिजर्वेशन तक की सारी सूचनाएं दी गई हैं.


भारतीय रेलवे द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 12 मई से शुरू की गई विशेष ट्रेनों में आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) की कोई व्यवस्था नहीं होगी, लेकिन इसके अलावा, यह भी निर्णय लिया गया है कि वेटिंग लिस्ट की अधिकतम सीमाओं के साथ 22 मई से नई ट्रेनें शुरू की जाएंगी. 22 मई से मेल, एक्सप्रेस, शताब्दी ट्रेनों का भी संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है.


भारतीय रेलवे की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि 22 मई से चलने वाली ट्रेनों के लिए भी RAC की कोई सुविधा नहीं होगी. यानी कि RAC टिकट नहीं होंगे. तो इस बात को यात्री समझ लें कि कन्फर्म टिकट के बाद सीधे वेटिंग टिकट काटे जायेंगे. फर्स्ट एसी में अधिकतम 20, एक्ज़ीक्यूटिव श्रेणी में अधिकतम 20, सेकेंड एसी में अधिकतम 50, थर्ड एसी में अधिकतम 100, एसी चेयर कार में अधिकतम 100 और स्लीपर में अधिकतम 200 वेटिंग टिकट काटे जायेंगे. इसके साथ ही और भी कई बड़े फैसले भारतीय रेलवे की ओर से लिए गए हैं.


news image


रेलवे ने किये 10 बड़े एलान -

1. 22 मई से नई ट्रेनें शुरू की जाएंगी

2. इसके लिए 15 मई से बुकिंग की जाएगी 

3. वेटिंग टिकट भी काटे जायेंगे, प्रतीक्षा सूची से संबंधित अन्य नियम लागू होंगे

4. कोई भी तत्काल टिकट नहीं काटा जायेगा 

5. प्रीमियम तत्काल कोटा भी उपलब्ध नहीं होगा

6. दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं के लिए आरक्षण को मौजूदा निर्देशों के अनुसार लागू किया जायेगा 

7. शुल्क वापसी नियम यानी ट्रेन खुलने के 24 घंटे पहले 50% शुल्क वापसी की जा सकती है 

8. ट्रेन खुलने के 24 घंटे के अंदर शून्य शुल्क वापसी को रद्द कर दिया जाएगा

9. मौजूदा शुल्क वापसी नियमों को रेलवे रद्दीकरण और वापसी नियम, 2015 के अनुरूप लागू किया जाएगा

10. किस रुट में ये ट्रेनें चलेंगी, इसकी सूचना रेल मंत्रालय जल्द देगा


news image
news image