ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Home / news / ट्रैफिक में फंसने से JDU नेता के बेटे की मौत, एम्बुलेंस में ही...

ट्रैफिक में फंसने से JDU नेता के बेटे की मौत, एम्बुलेंस में ही 6 महीने के मासूम ने तोड़ा दम

04-Aug-2021 08:56 AM

SAHARSA : जाम में फंसे रहने की वजह से जेडीयू नेता के 6 महीने के बेटे की एम्बुलेंस में ही मौत हो गई. बच्चे की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोग काफी देर तक धरने पर बैठे रहे. लोगों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोगों का कहना था कि ओवरब्रिज नहीं रहने की वजह से अक्सर जाम लग जाता है. इसी जाम में फंसकर मासूम बच्चे की मौत हो गई है. लोगों की मांग है कि जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जल्द से जल्द ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जाए. 


घटना सहरसा जिले की है. मृत बच्चे के पिता जेडीयू नेता अमरदीप शर्मा हैं और बच्चे का नाम आदर्श बताया जा रहा है. JDU नेता ने बताया कि अपने बेटे को भारतीय नगर से पूरब बाजार ले जाने में उन्हें 1 घंटे 20 मिनट लग गए. आदर्श की स्थिति गंभीर थी, जिसको लेकर वह डॉ. सुमित कुमार के पास ले जा रहे थे. जाम में एंबुलेंस फंस गई, जिसके कारण आदर्श की मौत हो गई. 


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि लगातार जाम से जूझ रहे सहरसावासियों की समस्या का समाधान एकमात्र साधन ओवरब्रिज का निर्माण है. एंबुलेंस में फंसे रहने के कारण आदर्श की मौत हो गई. रोजाना मरीज जाम में फंसे रहते हैं, जिसके कारण इलाज में देरी हो जाती है. इस दौरान लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को दोषी मानते हुए उन पर 302 का मुकदमा दायर करने की मांग की. पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.