पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
05-Feb-2022 03:25 PM
DESK : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने मुंबई में तलाक बढ़ने का कारण ट्रैफिक जाम है. शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए अमृता कहती हैं कि मुंबई में ट्रैफिक जाम और गढ्ढे बहुत बड़ी समस्या है. मुंबई में 3 फीसदी तलाक का कारण शहर का ट्रैफिक जाम है.
अमृता फडणवीस ने कहा, मैं यह आम नागरिक के रूप में कह रही हूं. एक बार जब मैं बाहर जाती हूं तो मुझे गड्ढों, यातायात सहित कई मुद्दे दिखाई देते हैं. ट्रैफिक के कारण लोग अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं और मुंबई में 3 फीसदी तलाक इसकी वजह से हो रहे हैं.
अमृता ने कहा कि क्या आप जानते हैं कि मुंबई में तीन फीसदी तलाक ट्रैफिक जाम के कारण होते हैं क्योंकि लोग अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं? उन्होंने आगे कहा कि भूल जाओ कि मैं एक पूर्व सीएम की पत्नी हूं. मैं आपसे एक आम महिला के रूप में बात कर रही हूं. मैंने सड़कों पर गड्ढों और ट्रैफिक और वे हमें कैसे परेशान करते हैं का भी अनुभव किया है.

अमृता फड़नवीस का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजरों ने उनके इस अजीबोगरीब बयान के लिए उनकी आलोचना की और जोक्स व मीम भी बनाने लगे. शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने अमृता फड़नवीस का नाम लिए बिना उनके बयान पर कटाक्ष किया और इसे दिन का सर्वश्रेष्ठ कुतर्क करार दिया.
