श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
08-Oct-2022 03:05 PM
UP: लगातार तीसरे दिन भी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन बाधित हुआ है। दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के पहिए जाम हो गए हैं। करीब 6 घंटे तक वंदे भारत एक्सप्रेस बुलंदशहर के वैर स्टेशन पर खड़ी रही। जिसके बाद यात्रियों को दूसरी ट्रेनों से रवाना किया गया है। बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में टेक्निकल फॉल्ट आने के बाद इमरजेंसी ब्रेक फेल हो गए। आनन-फानन में ट्रेन को वैर स्टेशन पर रोका गया। करीब 6 घंटे बाद जब तकनीकी खराबी दूर नहीं हुई तो सपोर्टिंग इंजन से खींचकर वंदे भारत एक्सप्रेस को खुर्जा जंक्शन तक पहुंचाया गया।
बता दें कि गुजरात में बीते गुरुवार को मुंबई से गांधीनगर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस भैंसों के झुंड से टकरा गई थी। जिसके बाद ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना सुबह करीब 11 बजे अहमदाबाद से आगे बटवा और मणिनगर के बीच हुई थी। हादसे के बाद ट्रेन को करीब 20 मिनट तक रोकना पड़ा था। इस हादसे में 4 भैंसों की मौत हुई थी।
इसके बाद शुक्रवार को भी भी वंदे भारत एक्सप्रेस दूसरी बार जानवरों से टकरा गई। गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को गुजरात के आणंद स्टेशन के पास एक गाय से टकरा गई, जिससे ट्रेन का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे के बाद ट्रेन करीब 10 मिनट तक रूकी रही, बाद में ट्रेन को रवाना कर दिया गया था। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि पटरियों पर मवेशियों के साथ टकराव से बचना मुश्किल है और सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन को डिजाइन करते समय इसे ध्यान में रखा गया है।


बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...