बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
05-Jul-2023 02:40 PM
By First Bihar
DELHI : दिल्ली की कोर्ट में एक बार फिर फायरिंग का मामला निकल कर सामने आया है। यहां तीस हजारी कोर्ट में वकीलों की आपसी बहस और झगड़े के बाद गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि, इस घटना में किसी के भी घायल होने की सुचना नहीं मिली है। अब इस घटना की वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है।
इस वीडयो में साफ़ नजर आ रहा है कि तीस हजारी कोर्ट के वकीलों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ता ही चला गया और फिर एक वकील से पिस्टल निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद कोर्ट परिसर में अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया है। गनीमत, यह है कि इस हवाई फायरिंग में किसी को गोली लगी नहीं है।
मालूम हो कि, इससे पहले भी अप्रैल महीने में साकेत कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक शख्स ने महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया था। वकीलों ने बताया था कि महिला किसी केस के सिलसिले में कोर्ट परिसर में पहुंची थी और मेन गेट के प्रवेश द्वार के नजदीक ही महिला को गोली मारी गई।
जबकि इससे पहले 22 अप्रैल 2022 को रोहिणी कोर्ट में फायरिंग की घटना हुई थी। यहां वकील और कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी के बीच सुरक्षा जांच के दौरान कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद फायरिंग हुई। इस घटना में 2 वकीलों को गोली लगी थी और कोर्ट परिसर में फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया था।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...