बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
19-Sep-2024 07:37 PM
By First Bihar
DESK: हैरान कर देने वाली खबर आंध्र प्रदेश से आ रही है, जहां तिरुपति मंदिर के प्रसाद में फिश ऑयल मिलाने की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति मंदिर के प्रसाद में घी की जगह जानवरों की चर्बी इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इसके बाद प्रसाद के सेंपल जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट में फिश ऑयल मिलने की पुष्टि हुई है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि जगन राज में तिरुपति मंदिर के प्रसाद में घी की जगह जानवरों की जर्बी मिलाई गई। प्रसाद मे घी की जगह जानवरो की चर्बी और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जाता था लेकिन हमने सुनिश्चित किया कि प्रसाद में असली घी के साथ साथ अच्छी क्वालिटी के सामान का इस्तेमाल किया जाए।
चंद्रबाबू नायडू के इस आरोप पर पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी ने जवाब देते हुए कहा था कि चंद्रबाबू ने तिरुपति मंदिर की पवित्रता और करोड़ों हिंदुओं की आस्था को नुकसान पहुंचाकर बड़ा पाप किया है। तिरुपति के प्रसाद पर की गई टिप्पणी बेहद घटिया है।
आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब सीएम चंद्रबाबू नायडू की बात सही हो गई है और जांच रिपोर्ट में प्रसाद में फिस ऑयल के सैंपल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि श्री वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान को तिरुपति लड्डू चढाया जाता है। इसका संचालन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम यानी TTD द्वारा किया जाता है।
