बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा
17-Jul-2020 03:04 PM
DESK : आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में संक्रमण से बचाव के तमाम इंतजाम किए जाने के बाद भी कोरोना तेजी से फैल रहा है. तिरुपति बालाजी मंदिर के 14 पुजारी समेत 140 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद से मंदिर प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
तेजी से केस बढ़ने के बाद मंदिर में कुछ दिन के लिए दर्शन बंद करने के लिए कर्मचारी संगठन और राजनीतिक दल दबाव बना रहे हैं. लेकिन ट्रस्ट ने अभी ऐसा करने से इंकार कर दिया है.
बता दें कि अनलॉक फेज-1 की शुरूआत होते ही 11 जून से तिरुपति मंदिर को आम लोगों के लिए खोल दिया गया था. वहीं 13 जून को मंदिर में पहला कोरोना का केस आया था. जिसकी संख्या अब बढ़कर 140 हो गई है. इसे लेकर कर्मचारी संगठनों ने ट्रस्ट से मंदिर को फिलहाल बंद करने की मांग की है. वहीं ट्रस्ट के अध्यक्ष वाईवी सुब्बारेड्डी का कहना है कि मंदिर में स्थिति अभी नियंत्रण में है, इसलिए मंदिर फिर से बंद करने का कोई मतलब नहीं है. जो कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं, उन्हें क्वारैंटाइन किया गया है.