ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Top 10 News: NEET केस की गूंज दिल्ली तक, डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक की तैयारी, AI से 31 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई बोधगया में जनकल्याण संवाद के दौरान बुजुर्ग के गुस्से को देख बोले विजय सिन्हा, कहा..जब दिल का दर्द निकलता है, तभी बीमारी का पता चलता है जमुई में एक फ्लैट से नाबालिग छात्र-छात्राओं को पुलिस ने पकड़ा, इलाके में मचा हड़कंप बिहार से चोरी हुआ ट्रैक्टर राजस्थान से बरामद, एक आरोपी भी गिरफ्तार गोपालगंज में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की वाइन पर चला बुलडोजर South Bihar Express : साउथ बिहार एक्सप्रेस में सीट को लेकर जमकर हुआ विवाद, कबड्डी खिलाड़ियों पर हमला; चार-पांच जख्मी Bihar police alert : समस्तीपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, डिस्ट्रिक्ट जज के ई-मेल पर आया मैसेज दरभंगा में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान, कहा..सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर नहीं चलेगी गेहूं के खेत में मृत मिला बाघ, इलाके में दहशत, करंट लगने से मौत की आशंका Bihar police alert : बिहार के कई जिलों की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, पटना सिविल कोर्ट से दो युवक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

तिलकोत्सव के दौरान लड़के वालों ने की हर्ष फायरिंग, लड़की के चचेरे भाई की मौत

तिलकोत्सव के दौरान लड़के वालों ने की हर्ष फायरिंग, लड़की के चचेरे भाई की मौत

25-May-2021 04:22 PM

By RANJAN

ROHTAS: तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक की जान चली गयी। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक लड़की का चचेरा भाई था। लड़के पक्ष की ओर से की गयी फायरिंग के दौरान सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गयी। 



घटना विक्रमगंज के कटियारा गांव की है। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। आक्रोशित परिजन फायरिंग करने वाले सख्श की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया और मामले की छानबीन शुरू की।



बताया जाता है कि फूलन पासवान के घर पर तिलक समारोह था। इसी दौरान लड़के पक्ष की ओर से हर्ष फायरिंग की गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान दावथ थाना क्षेत्र के बड़की परासिया निवासी रामपति पासवान के 24 वर्षीय पुत्र अनिल पासवान के रुप में हुई है। जबकि जगन्नाथ पासवान के पुत्र भीम पासवान भी इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।