ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / थोड़ी देर में शुरू होगी CM नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक, युवाओं को...

थोड़ी देर में शुरू होगी CM नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक, युवाओं को मिल सकता है बड़ा तोहफा

20-Jun-2024 09:35 AM

By First Bihar

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 11:00 बजे से मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है।


इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने 14 जून को कैबिनेट की बैठक की थी। लोकसभा चुनाव के आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद यह कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में 25 एजेंडे पर मुहर लगी थी। जिसमें कई बड़े फैसले भी शामिल थे।


जानकारी हो कि, अनुमन सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को कैबिनेट की बैठक करते हैं। लेकिन, पिछली बार शुक्रवार के दिन बैठक हुई थी। उसके बाद अब आज यानी गुरुवार को यह बैठक बुलाई गई है। इस बैठक के बाद सीएम मंत्रियों के साथ बैठक कर कई मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे लेकिन सबकी नजर कैबिनेट की बैठक में उस पर रहेगी कि सरकार नौकरी और रोजगार को लेकर क्या फैसला लेती है।


उधर, बिहार सरकार ने सरकारी नौकरी और रोजगार को लेकर जो वादा किया है, उसमें एक साल के अंदर बड़ी संख्या में सरकारी नौकरी और रोजगार देना है। बिहार विधानसभा का चुनाव अगले साल होना है। ऐसे में सरकार की ओर से उसकी तैयारी भी हो रही है। लिहाजा कैबिनेट की बैठक में उस पर बड़ा फैसला भी हो सकता है।