ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार: थाने में दारोगा को युवक ने पीटा, एफआरआई दर्ज

बिहार: थाने में दारोगा को युवक ने पीटा, एफआरआई दर्ज

20-Nov-2021 09:27 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA: दरभंगा में थाने के भीतर युवक की दबंगई देखने को मिली है। युवक ने दारोगा का कॉलर पकड़ा और विरोध करने पर दारोगा को पीट डाला। बहादुर थाना में देकुली गांव के संतोष साह ने दारोगा नेपाली कुमार की पिटाई कर दी। पुलिस हिरासत से एक युवक को दबंग छुड़ाना चाहता था। 


दारोगा नेपाली कुमार ने विरोध किया तो संतोष साह विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि संतोष साह ने दारोगा का कॉलर पकड़ लिया जब दारोगा ने इसका विरोध किया तब उसने दारोगा की पिटाई कर दी। पीड़ित दारोगा नेपाली कुमार की ओर से एफआईआर दर्ज कराया गया है। 


गौरतलब है कि 2021 के एक मामले में अभियुक्त सौरव कुमार साह को पुलिस पकड़ कर थाने लाई थी। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही थी। इस दौरान देकुली गांव का ही संतोष साह थाना पहुंच गया। वह जबरन थाने के अंदर घुस गया। फिर पूछताछ कर रहे दारोगा नेपाली कुमार से उलझ गया। नेपाली कुमार ने आरोपी को बताया कि सौरव कुमार साह के खिलाफ मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। कांड संख्या 573/21 का अभियुक्त है। 


इतना सुनते ही संतोष साह उग्र हो गया। आरोपी को पुलिस कस्टडी में लिया गया। दारोगा नेपाली कुमार को धमकी देते हुए संतोष साह ने कहा कि जल्द छोड़ दो वर्ना अच्छा नहीं होगा। 2 मिनट के भीतर ही थाने से लेकर चल जाएंगे। इसके बाद दारोगा ने नेपाली कुमार ने संतोष साह को थाने से बाहर चल जाने को कहा। यह सुनते ही वह भड़क गया और दारोगा के मारपीट करने लगा। हंगामा होने पर थाने में मौजूद अन्य कर्मी वहां पहुंचे जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।