सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश
31-Aug-2024 09:48 PM
By First Bihar
JAMUI: जमुई के मलयपुर थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित पावर ग्रीड के पास धान के खेत से एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। स्थानीय ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना मलयपुर पुलिस को दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से 25 साल के युवक की लाश बरामद किया। मौके से लावारिस बाइक भी बरामद किया गया है।बाईक का रजिस्ट्रेशन नम्बर BR 27 S 2058 है जो नवादा जिले का बताया जाता है।
बाईक की डिक्की से जो पेपर मिला है उसमे बबन विश्वकर्मा नवादा के जमुना इलाका लिखा हुआ है। पुलिस इस मामले में नवादा पुलिस से भी संपर्क कर रही है। मलयपुर पुलिस ने बताया कि एफएसएल की टीम बुलाई जा रही है एफएसएल की टीम के आने के बाद ही घटना की पूरी जानकारी मिल पाएगी।
घटना के बारे में मलयपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि एक युवक का शव धान के खेत में बरामद किया गया है। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके से लावारिस स्थिति में एक बाइक भी बरामद की है।
उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम बुलाई गई है और इस मामले को लेकर नवादा पुलिस से संपर्क की गई है, वही सोचा मिलते ही मौके पर पहुंचे जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने मृतक युवक के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है वही मोबाइल नंबर से युवक की पहचान हो पाई है।
इस मामले में जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि युवक के बाइक से बाइक मलिक युवक का ससुर बब्बन विश्वकर्मा की पहचान की गई इसके बाद भवन विश्वकर्मा से बात करने पर पता चला कि यह बाइक उनके दामाद नीतीश कुमार की है। जो जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के बरहट बाजार के रहने वाले हैं। वहीं नवादा के बाबन विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक युवक हमारा दामाद है। मृतक के परिजनों से भी पुलिस ने बात की। परिजनों ने शव की पहचान की और कहा कि मृतक को मिर्गी की बीमारी थी।