भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
08-Aug-2024 01:40 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार अक्सर अपने अजीबो-गरीब कारनामों की वजह से सुर्ख़ियों में बना रहता है। पिछले कुछ दिनों से यह भी देखने को मिल रहा है कि हत्या, लूट, डकैती चोरी जैसी घटनाएं आम हो चुकी है। ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी से सटे इलाके बिहटा से निकल कर समाने आया है। यहां चोर ने किसी कीमती सामान की चोरी नहीं की बल्कि काजू किशमिश की चोरी की है।
दरअसल, राजधानी पटना से सटे बिहटा में चोर भी काफी रईस है। यहां थाना से महज कुछ दूरी पर अजमेरी नगर स्थित पड़ी गिफ्ट कॉर्नर दुकान में चोरों ने दुकान में रखे काजू किशमिश पिस्ता बादाम सभी की चोरी कर ली है। चोर घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। यहां तक की दुकान में रखे 11हजार नगद रुपया और कई कीमती सामान को भी साथ ले गए।
बताया जा रहा है कि, यह घटना की सूचना दुकानदार को उस वक्त मिला जब दुकान के मलिक मो सलीम सुबह में दुकान खोलने पहुंचे। उस दौरान इसे मालूम चला कि दुकान तो बाहर से बंद है लेकिन पीछे से करकट टूटा हुआ है और इस करकट को तोड़कर चोर अंदर घुसे और दुकान में रखे काजू किशमिश और कई सामान लेकर फरार हो गए यहां तक की नगद भी लेकर फरार हो गए।
वहीं, दुकान के मलिक मोहम्मद सलीम ने बताया कि कल रात्रि 10:00 बजे दुकान बंद कर घर चला गया और सुबह जब मेरे पिताजी दुकान के पास आए तब उन्हें शक हुआ की दुकान में कुछ गड़बड़ है। जिसके बाद दुकान खोला गया तो पीछे से करकट तोड़ा हुआ था और दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा था दुकान में रखे काजू किशमिश पिस्ता बादाम सभी चोरी कर चोर ले गए।
उधर, चोरी हुई रकम लगभग एक से डेढ़ लाख तक बताया जा रहा हैं। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दुकान के मालिक ने दिया। सोचने वाली बात किया है की दुकान और थाना की दूरी लगभग 500मीटर होगा लेकिन देर रात्रि हुई। चोरी के बाद पुलिस की गस्ती पर भी सवाल उठता दिख रहा है।