ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / टेरर फंडिंग के मामले में बिहार से पहली गिरफ्तारी, वैशाली से गुलाम मुस्तफा...

टेरर फंडिंग के मामले में बिहार से पहली गिरफ्तारी, वैशाली से गुलाम मुस्तफा का गुर्गा गिरफ्तार

31-Jan-2020 07:32 AM

VAISHALI : देश में टेरर फंडिंग के लिए फैले नेटवर्क को लेकर बिहार भी सेंसेटिव जोन में पहुंच गया है। टेरर फंडिंग के मामले में बिहार से पहली गिरफ्तारी हुई है। वैशाली के हाजीपुर स्थित लालगंज से टेरर फंडर गुलाम मुस्तफा के एक गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है जो टेरर फंडिंग करता था। बेंगलुरु की आरपीएफ पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गुलाम मुस्तफा के गुर्गे को आरपीएफ ने लालगंज से गिरफ्तार किया है। टेरर फंडिंग करने वाला यह आरोपी अब बेंगलुरु पुलिस की गिरफ्त में है। 


एनआईए ने इस बात का खुलासा किया था कि टेरर फंडिंग के लिए गुलाम मुस्तफा अपने नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए ई-टिकटिंग की कालाबाजारी करता था। गुलाम मुस्तफा एएनएमएस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल भी कर रहा था जो प्रतिबंधित है। इस सॉफ्टवेयर की जांच के क्रम में लालगंज के खतरी टोला के रहने वाले उत्तम कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी लालगंज में फैमिली एंड ट्रेडर्स नाम की एक दुकान भी है। 


बताया जा रहा है कि आरपीएफ की बेंगलुरु टीम जल्द ही उसे लेकर यहां से रवाना हो जाएगी। फिलहाल उत्तम को रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है। गुलाम मुस्तफा गैंग प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर की मदद से रेलवे की वेबसाइट को हैक करने तथा और उसके जरिए वह टिकटों की कालाबाजारी करता था पहले यह मामला सामान्य टिकट कालाबाजारी का लगा लेकिन जब गुलाम मुस्तफा से पूछताछ हुई तो टेरर फंडिंग की बात भी सामने आ गई थी। एनआईए टेरर फंडिंग से लेकर ई टिकटिंग तक के काले कारोबार की जांच कर रही है।