जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप BIHAR: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, इलाके में पसरा मातम Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Revenue Department : सभी CO को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा, गायब रहे तो एक्शन तय; प्रधान सचिव करेंगे निगरानी Pappu Yadav Arrest: 31साल पुराने मामले में अरेस्ट होने के बाद कोर्ट में पेश हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, जानिए क्या रहा न्यायालय का फैसला ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक
22-Jul-2024 07:47 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां पुलिस की टीम और एसकेएमसीएच में मेडिकल कॉलेज के छात्रों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में आधा दर्जन से अधिक मेडिकल के छात्र घायल हो गए। वहीं छात्रों की ओर से की गई रोड़ेबाजी में पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल छात्रों का मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है। वहीं,इस घटना से आक्रोशित छात्रों ने मेडिकल की इमरजेंसी सेवा ठप करा दी।
बताया जा रहा है कि रविवार की देर करीब रात एसकेएमसएच परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। यहां मेडिकल कॉलेज का एक छात्र देर रात बाइक से अपने हॉस्टल लौट रहा था तभी एसकेएमसीएच गेट पर अहियापुर थाने की पुलिस ने उसे ट्रैफिक नियम के उल्लंघन को लेकर रोका। इसके बाद पुलिस और युवक में बहस शुरू हो गई। मेडिकल छात्र ने फोन कर अपने साथियों को भी गेट पर बुला लिया। इसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच हाथापाई भी हुई।
सूत्रों की मानें तो छात्रों ने एकजुट होकर पुलिस का विरोध किया और मौके से खदेड़ दिया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद छात्रों ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी। इस रोड़ेबाजी में कई पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गये। उधर, इस घटना के बाद देर रात तक मेडिकल कॉलेज में छात्र इकट्ठा होते रहे।
उधर, इस मामले को लेकर एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा ने बताया कि पुलिस वाहन के आगे लहेरियाकट बाइक चला रहे एक युवक को रोका गया। युवक ट्रैफिक नियम का उल्लंघन कर रहा था। उसने साथ के विद्यार्थियों को बुलाकर हंगामा शुरू कर दिया। मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। मेडिकल छात्रों को समझाया जा रहा है कि कानून का पालन कर समाज में सभ्य डॉक्टर का परिचय दें।