पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
15-Sep-2024 09:42 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। जहां टेंपू और ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर में टेंपू और ट्रैक्टर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत की सूचना है, वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना मुजफ्फरपुर जिला के पानापुर थाना क्षेत्र का है। इस भीषण हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बताया जा रहा है कि, जिले के कांटी थाना क्षेत्र के अकुराहा गांव निवासी करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग गणेश पूजा का मेला देखने जा रहे थे। रास्ते में पखनहा में एक ट्रैक्टर खड़ी थी। जिसमें अनियंत्रित टेंपू ने पीछे से ठोकर मार दिया। इस घटना में टेंपू सवार सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगो में चीख पुकार मच गया। मृतकों की पहचान मानसी कुमारी (5वर्ष) और रागिनी देवी (23 वर्ष) के रूप में हुई है. वही घायलों में टेंपू चालक शत्रुघ्न पासवान, खुशबू कुमारी, कंचन कुमारी, नीलू कुमारी, आशिक कुमार, राधिका कुमारी, पुष्पा देवी, राजेश ठाकुर, विराट कुमार, आहान कुमार, अदिति कुमारी समेत कई लोग शामिल है।
उधर, परिजन घायलों को एसकेएमसीएच से प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल भेज दिए है. परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है। मामले में पानापुर थाना के दरोगा सुदर्शन प्रसाद ने बताया कि ट्रैक्टर और टेंपू की टक्कर हुई है। जिसमें कई लोग घायल हो गए है। सभी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। इस घटना में दो लोगों की मौत भी हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।