ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / तेजस्वी ने अपने सवाल से नीतीश सरकार को सदन में घेरा, मनरेगा जॉब...

तेजस्वी ने अपने सवाल से नीतीश सरकार को सदन में घेरा, मनरेगा जॉब कार्ड के मामले में आंकड़ों की हेराफेरी का आरोप

09-Mar-2022 11:07 AM

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सवाल से शुरू हुई. तेजस्वी यादव ने आज बिहार में मनरेगा के तहत रोजगार मुहैया कराए जाने को लेकर सरकार से सवाल किया था. लेकिन सरकार की तरफ से जो जवाब आया, उससे तेजस्वी संतुष्ट नहीं दिखे. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकार की तरफ से सदन में दिया गया जवाब बिल्कुल गलत है सरकार आंकड़ों की हेराफेरी कर रही है. यादव ने इसके लिए मनरेगा को लेकर राष्ट्रीय वेबसाइट का हवाला दिया प्रतिपक्ष ने कहा कि साइट पर आंकड़े कुछ और बता रहे हैं. जबकि सरकार का जवाब कुछ और है.


तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार किसी भी तरह सदन में गलत जवाब देकर अपनी जवाबदेही से बचना चाहती है. उन्होंने पूछा कि सरकार जो आंकड़े दे रही है, वह कहां से दिए गए, किन अधिकारियों ने इस से तैयार करके दिया. सरकार कह रही है कि 99 फ़ीसदी लोगों को रोजगार दिया गया. जबकि मनरेगा की वेबसाइट पर आंकड़े कुछ और बता रहे हैं.


नेता प्रतिपक्ष की तरफ से लगाए गए आरोप पर राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि जो आंकड़े दिए गए हैं वह विभाग की तरफ से तैयार किया गया. अगर किसी अधिकारी ने गलत जवाब दिया है तो सरकार इसे दिखाएंगे. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार सदन में जो कुछ करती है वह बहुत तैयारी के बाद कही जाती है. उन्होंने कहा कि राज्य में मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार दिया गया है. यह सच्चाई है लेकिन मंत्री श्रवण कुमार के जवाब से तेजस्वी यादव संतुष्ट नहीं दिखे. उन्होंने इस प्रश्न को स्थगित करने की मांग की. काफी देर तक के सदन में इस मसले पर शोर शराबा होता रहा.