मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
22-Jun-2023 03:21 PM
By First Bihar
SASARAM : बिहार में 10 अगस्त 2022 को महागठबंधन की सरकार बनी। सरकार के गठन के बाद स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने कंधों पर लिया। इसके बाद वह लगातार इस विभाग में सुधार को लेकर बैठक और औचक निरीक्षण करते नजर आते हैं। लेकिन इसके बावजूद अभी भी उनके आशा अनुरूप सुधार इस विभाग में नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम सदर अस्पताल से निकल कर सामने आ रहा है। यहां स्वास्थ्य महकमे की बड़ी खामी निकल कर सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सासाराम सदर अस्पताल के ओपीडी में इलाज करवाने आए मरीजों को इलाज के लिए डॉक्टरों का काफी मस्कत उठानी पड़ रही है। डॉक्टर अंधेरे में ही नब्ज टटोलने का कार्य कर रहे हैं। यहां पिछले कई दिनों से बिजली गुल है और जनरेटर भी खराब पड़ा है। इसी वजह से मरीजों के साथ ही साथ डॉक्टरों को भी उमस भरी गर्मी में अंधेरे में ही नब्ज टटोलने का कार्य जारी है। अब इस पुरे मामले का एक वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें डॉक्टर अंधेरे में मरीज का इलाज टॉर्च जलाकर कर रहे हैं। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक मरीज इलाज करवाने सदर अस्पताल पहुंचता है और वहां मौजूद डॉक्टर अंधरे में ही इलाज करने का सिलसिला जारी है। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बताया कि आधे घंटे हो गए बिजली गुल है जनरेटर खराब है मरीजों की लंबी कतार के बीच इलाज करना मजबूरी बना हुआ है।
इधर, इलाज कराने पहुंचे मरीज ने बताया कि- यहां अंधेरे में इलाज किया जा रहा है ना तो बिजली है और जनरेटर खराब पड़ा हुआ है। गर्मी में मर्जी की लंबी कतारों के बीच मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। लेकिन अस्पताल प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं होने से व्यवस्था पर कई सवाल खड़े होने लगे हैं।