ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल लेकर नाचते दिखे पूर्व पैक्स अध्यक्ष, वीडियो वायरल बिहार में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल लेकर नाचते दिखे पूर्व पैक्स अध्यक्ष, वीडियो वायरल बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? सियासी उलटफेर के बीच मांझी ने फिर से उठा दी बड़ी मांग, कहा- नई सरकार में देखा जाएगा बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? सियासी उलटफेर के बीच मांझी ने फिर से उठा दी बड़ी मांग, कहा- नई सरकार में देखा जाएगा Bihar Politics : जेडीयू में शामिल होते ही निशांत कुमार को HAM नेता की बधाई, बोले– निशांत करेंगे राजद के गुंडों को शांत... बिहार की इस फोरलेन परियोजना का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा निर्माण; नेपाल जाने में मिलेगी सुविधा Bihar News: 10 दिनों से लापता मासूम का खेत में मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप; पूरे इलाके में सनसनी Bihar news : निशांत ने ज्वाइन किया JDU तो CM नीतीश के चेहरे पर दिखी मुस्कान, मिठाई खिला किया स्वागत; जानिए मुख्यमंत्री ने बेटे को क्या कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल

'तेजस्वी की कुंडली में नहीं है CM की कुर्सी ...', बोले ललन सिंह... ख्याली पुलाव पका मजा लेते रहे नेता विपक्ष

11-Aug-2024 11:01 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए बिहार की राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में बीते शाम आरजेडी की ओर से मुस्लिम वोटरों को अपने पाले में जोड़े रखने के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जो कहा वह उनकी आगामी राजनीति दिशा बता रही है। तेजस्वी ने कहा कि यदि चुनाव में नीतीश कुमार हमारे सामने रहेंगे तो राजद मजबूत रहेगा। इसके बाद अब इसका जवाब केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह ने दिया है। 


ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को ख्याली पुलाव पकाने दिगिए। वो ख्याली पुलाव पकाते रहते हैं और वह यही पकाते रह जाएंगे। उनकी कुंडली में जो उनकी चाहत है वह लिखा हुआ नहीं है। इसलिए उनकी बातों का कोई महत्त्व नहीं रह जाता है। इसलिए हम उनकी बातों को अधिक ध्यान नहीं देते हैं। उनका अपना काम है करते रहें। वहीं, ललन सिंह के इस सवाल का जवाब कांग्रेस के राज्यसभा मेंबर अखिलेश सिंह ने कहा कि भले ही तेजस्वी का पुलाव नहीं पके लेकिन ललन जी का ख्याली पकवान पूरे बिहार में देखने को मिल रहा है। उनको किस तरह झुनझुना पकड़ा दिया है। यह सबने देखा है। 


मालूम हो कि, इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा, बीजेपी को रोकने के लिए हमने हाथ मिलाया लेकिन चाचा ने दोबारा धोखा दे दिया। उन्होंने बिहार के वोटरों को ठगा है. राजद नेता ने कहा कि नीतीश चाचा सामने रहेंगे तो आरजेडी मजबूत होगी। नीतीश जी अगर बिहार के सीएम रहे तो आने वाले विधानसभा चुनाव में आरजेडी को चार गुना सीट मिलेगी। 


बता दें कि बिहार विधान सभा के चुनाव को लेकर आरजेडी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और इसी इस क्रम में आज पटना में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ को लेकर एक कार्यक्रम किया गया। इसमें तेजस्वी यादव ने अल्पसंख्यकों (मुसलमानों) को लेकर कहा आप साथ दें और आपकी भागीदारी मैं तय करूंगा. अल्पसंख्यकों को उचित भागीदारी मिलेगी।