बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
09-Aug-2023 07:48 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के पद ग्रहण किए हुए आज एक साल हो गए। इस एक साल में तेजस्वी ने अपने विभाग में बदलाव को लेकर बड़े - बड़े दावे किए हैं। तेजस्वी लगातार राज्य के हॉस्पिटललों में व्यवस्था सुधारने को लेकर औचक निरिक्षण भी कर चुके हैं। इतना ही ग्रामीण स्तर पर लोगों को इलाज में अधिक कठनाई का सामना नहीं करना पड़े इस उद्देशय से मिशन - 60 अभियान की भी शुरुआत किए हैं। लेकिन, अब तेजस्वी के इन तमाम दावों और प्रयासों का पोल खुलता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के सदर अस्पतालों का आज भी वही हाल है जो पहले हुआ करता था। अब ऐसे में एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पहली ही बरसात में सदर अस्पताल के अंदर घुटने भर पानी जमा हो गया है। ऐसे में लोग इस जलजामव में ही अपना इलाज करवाने को मजबूर नजर आ रहे हैं।
दरअसल, उत्तर बिहार में पिछले 12 घंटे से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने कई शहरों को प्रभावित कर दिया है। मुजफ्फरपुर जिले के शहरी इलाके में विभिन्न चौक चौराहे के साथ-साथ प्रमुख सड़के और दुकान के आलावा अब अस्पताल में भी जलजमाव का नजारा देखने को मिल रहा है। मुजफ्फरपुर जिले के सदर अस्पताल में बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे मरीज को मेडिकल कर्मी को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मुजफ्फरपुर नगर आयुक्त नवीन कुमार खुद सडकों पर उतर सीवरेज से मोटर लगाकर जल निकासी का कार्य करते हुए नजर आए। लेकिन, इसके बाबजूद लोगों को अस्पताल पहुंचने और इलाज करवाने में जलजमाव का सामना करना पड़ा। हालांकि, नगर आयुक्त के इस प्रयास से लोगों को काफी राहत मिली।
इधर, मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे तक मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में कहा जा सकता है कि अगर प्रमुख जगहों से पानी की निकासी तेज गति से नहीं हुई तो शहरी क्षेत्र में भी लोगों के लिए काफी मुश्किल खड़ी हो जाएगी । मुजफ्फरपुर शहर में चलने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।