Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
07-Nov-2023 11:48 AM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार में जो जाति आधारित गणना करवाया गया है उसको रोकने के लिए काफी कोशिश की गई लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के प्रयास से आज यह सफल हुआ और सभी लोगों के बीच मौजूद है। इसकी शुरुआत राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने की थी और आज उनको भी यह देखकर काफी खुशी हुई है। यह बातें राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कही है।
मनोज झा ने कहा कि- आज के बाद देश में इतिहास करवट लेगा। अगर किसी से सवाल किया जाए 90 बड़ा यह 10 तो हर कोई यही कहेगा 90। लेकिन, 10 को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके जरिए सामाजिक न्याय का एक नया रास्ता खुल रहा है और इसका सभी लोग मिलकर स्वागत कीजिए। 90% वाला 10% को अपने हृदय से लगाएगी और गले से लगाएगा।
दरअसल, देश में अगले साल लोकसभा का चुनाव होना है और इस लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा सबसे अधिक पिछड़ा समाज पर ध्यान दे रही है क्योंकि उसे अच्छी तरह से मालूम है कि सवर्ण समुदाय का वोट उनके साथ पहले से ही रहा है। उसमें भी भूमिहार समाज का वोट शुरू पहले से ही भाजपा के पक्ष में रहा है। ऐसे में तेजस्वी यादव भी इस समाज के वोटरों को लुभाने में गुट गए। तेजस्वी यादव इस समाज के नेता की जयंती समारोह में शिरकत कर रहे हैं पार्टी के तरफ से कार्यक्रम भी आयोजित करवा रहे हैं और इस कार्यक्रम में वह खुले मन से कह रहे हैं कि हम आपके सबसे बड़े हितेषी हैं। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि उनके पिता यह कहते थे कि- भूराबाल साफ़ करो तो फिर आज अचनाक से भूराबाल को साथ करने की योजना कहां से बनी ?
आपको बताते चलें कि, बीते शाम तेजस्वी यादव खुद की पार्टी राजद के तरफ से आयोजित डॉ श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पखवाडे के समापन समारोह में पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि - पिछले चुनाव में पार्टी ने भूमिहार सामाज के नेता को अपना उम्मीदवार बनाया। तेजस्वी यादव ने दो टूक कहा है कि हम दिल से चाहते हैं कि भूमिहार समाज हमारे साथ रहे। भूमिहार समाज को जो भी कुछ मिला है, राजद में ही मिला है। हमने शुरुआत कर दी है, अब आप भी कदम बढ़ाइए. टिकट वितरण में कोई भेदभाव नही करेंगे।