ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / तेजस्वी की चेतावनी के बाद क्यों SKMCH में डॉक्टरों को देख भड़क गए...

तेजस्वी की चेतावनी के बाद क्यों SKMCH में डॉक्टरों को देख भड़क गए प्रधान सचिव, जमकर लगाई क्लास ; पूछ डाले ये सवाल

07-May-2023 08:20 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री ने अपने औचक निरिक्षण में गड़बड़ी देखने के बाद महकमे के सभी आला अधिकारियों की बैठक बुला कई कड़े निर्देश जारी किए। जिसका एक उदाहरण कल उस समय देखने को मिल गया, जब राज्य के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान वह अस्पताल की एक घटना को देखर इस कदर भड़क गए की वहां मौजूद सभी डॉक्टरों की सांसे फूलने लगी। 


दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत एसकेएमसीएच का निरीक्षण  करने पहुंचे थे। जहां, उन्हें ओपीडी में कई डॉक्टर बिना एप्रन के दिखे। जिसके बाद  प्रत्यय अमृत गुस्से से लाल हो गए और लगातार कई सवाल डॉक्टरों से कर डाले।  जिसके मौके पर मौजूद सभी डॉक्टरों की सांसे फूलने लगी। डॉक्टरों को फटकार लगाते हुए प्रधान सचिव ने कहा कि, वे एप्रोन में ही रहें इसमें किसी भी तरह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  


ओपीडी के निरिक्षण के बाद उन्होंने डेंटल वार्ड का भी निरीक्षण किया। जहां  डेंटल वार्ड में मशीन ठीक से काम नहीं कर रही थी। इसके साथ ही वार्ड में अन्य कई जरूरी उपकरणों की भी कमी दिखी।  जिसके बाद प्रधान सचिव ने इसको लेकर कई सवाल पूछें जिसके जवाब से वो असंतुष्ट दिखे। वहीं, जो डॉक्टर उपस्थिति नहीं थे, उनका उन्होंने सीएल रजिस्टर दिखाने के लिए कहा। जिसमें सीएल रजिस्टर पर कई डॉक्टरों की हाजिरी नहीं बनी थी। इसके बाद उन्होंने अनुपस्थित डॉक्टर पर कार्रवाई करने की बात कही।  जाते-जाते उन्होंने अस्पताल के व्यवस्थित संचालन पर जोर दिया और हर तरह की अव्यवस्था जल्दी से जल्दी दूर करें वरना कड़ी काईवाई की जाएगी। 


वहीं, इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में नया बर्न वार्ड भवन का निर्माण कराया जायेगा, जो हर तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। एसकेएमसीएच के गेट नंबर एक और तीन से 40 फुट चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जायेगा। अस्पताल के टूटे बाउंड्री वॉल की भी मरम्मत होगी और जल्दी ही नेफ्रोलॉजी के डॉक्टर की पोस्टिंग भी की जायेगी। इसके साथ ही यहां बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई शुरू होगी।