ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / news / तेजस्वी के दावों का सच: मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के चेंबर का...

तेजस्वी के दावों का सच: मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के चेंबर का एसी खराब हुआ तो मरीजों की जान पर आफत

19-Sep-2022 08:26 PM

MUZZAFFARPUR: पिछले महीने बिहार के डिप्टी सीएम के साथ साथ स्वास्थ्य मंत्री का कार्यभार संभालने वाले तेजस्वी यादव ने एलान किया था. सरकारी अस्पतालों की स्थिति नहीं सुधारी गयी तो वे इस बर्दाश्त नहीं करेंगे. इस दावे की हकीकत मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सामने आ गयी. एक डॉक्टर के चेंबर का एसी खराब था को डॉक्टर ने मरीजों को देखने से ही इंकार कर दिया. मरीज तड़पते रहे औऱ डॉक्टर चेंबर से उठ कर चली गयीं.


डॉक्टर के इस कारनामे का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में दिख रहा है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला चिकित्सक ने मरीजों को देखने से इंकार कर दिया. डॉक्टर के चेंबर के आगे मरीजों की लाइन लगी थी औऱ वह मोबाइल देखने में लगी रहीं. जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसमें साफ दिख रहा है कि महिला डॉक्टर के सामने मरीजों की कतार लगी हुई है. कुछ मरीज बेंच पर भी लेटे हुए हैं. लेकिन डॉक्टर उनकी ओर देख भी नहीं रही है. 


इलाज के लिए गये मरीजों के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने चेंबर का एसी खराब होने के कारण मरीज को नहीं देखी. उन्होंने मरीज देखने से साफ मना करल दिया. इससे नाराज होकर मरीज और उनके परिजनों ने हंगामा किया. हंगामे के बाद पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने मरीज और उनके परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया. इसी बीच महिला डॉक्टर चेंबर छोड़कर चली गयीं. मरीजों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रूकी. 


वाकया रविवार शाम का बताया जा रहा है. दर्जनों मरीज डॉक्टर से दिखाने उनके चेंबर में पहुंचे थे. लेकिन डॉक्टर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नाराज होकर बैठी थीं. उनकी शिकायत थी कि चेंबर का एसी खराब है औऱ उसे ठीक नहीं कराया जा रहा है. अपने चेंबर में पहुंचने के बाद महिला डॉक्टर कुछ देर के लिए वहां बैठी लेकिन एसी नहीं चला. उसके बाद उन्होंने फोन पर किसी से एसी खराब होने की शिकायत की और फिर बिना मरीज देखे निकल गई.