Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
13-Sep-2022 06:02 PM
PATNA : बिहार की सत्ता से बीजेपी को बेदखल करने के बाद जेडीयू देश के सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की मुहिम में जुट गई है। एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने में लगे है तो वहीं आरजेडी भी नीतीश कुमार की इस मुहिम में उनका खुलकर साथ दे रही है। इसी बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी को बड़ी चुनौती दे दी है। तेजस्वी ने कहा है कि बीजेपी को देश की सत्ता से उखाड़ फेंकना सभी विपक्षी दलों का लक्ष्य बन चुका है और आने वाले समय में बीजेपी को बिहार में एक-एक सीट के लिए तरसना पड़ेगा।
दरअसल, आरजेडी के दिवंगत नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर पटना के रवींद्र भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पूरे देश के विपक्षी दलों को बड़ा संदेश गया है। पूरे देश में विपक्षी दलों में जो ठहराव आ गया था लेकिन बिहार का संदेश मिलने के बाद उसमें ऊर्जा आ गई है। तेजस्वी ने कहा कि 2024 में बीजेपी को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकना सभी विपक्षी दलों को लक्ष्य है और यह लक्ष्य पूरा होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर सभी एकजुट हो जाएं तो बीजेपी को बिहार में एक सीट के लिए भी तरसना होगा।
उन्होंने कहा कि राजस्थान जैसे जगह पर जहां विपक्ष जीरो था, पूरा सीट बीजेपी को मिला था लेकिन अब वह दोबारा नहीं होने वाला है। बिहार में अगर अच्छे से काम कर दें तो बीजेपी 272 से भी नीचे आ जाएगी। बीजेपी का सिर्फ एक ही काम है कि जो उसके विरोध में बोले उसके पीछे ED और CBI लगा दो। तेजस्वी ने कहा कि जिस दिन विधानसभा में फ्लोर टेस्ट था उसी दिन छापा मरवा दिया। बीजेपी ये सब करती रहेगी, लेकिन इसकी चिंता छोड़ हमें बस अपने लक्ष्य को लेकर काम करना है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए ही हमलोग एकजुट हुए हैं। बीजेपी के खिलाफ अगर और लोगों को भी जोड़ने की जरूरत होगी तो जोड़ने का काम करेंगे। देश में संप्रादायिक्ता का जहर बो रही बीजेपी को किसी भी हाल में सत्ता से उखाड़ फेंकना है।