Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा
01-Jan-2024 05:11 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: साल 2024 के पहले दिन राबड़ी आवास पर बधाई देने वालों को सुबह से ही जमावड़ा लगा हुआ है। बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नए साल की बझाई देने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे हैं हालांकि इसी बीच खबर आ रही है कि तेजस्वी यादव की तबीयत बिगड़ गई है और उन्होंने बधाई देने पहुंचे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से दूरी बना ली है। हालांकि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सभी से मुलाकात कर रहे हैं।
दरअसल, राबड़ी आवास पर सुबह से ही राजद समर्थकों का जुटान हो रहा है। लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी तेजस्वी यादव उनसे मिलने बाहर नहीं निकले। राबड़ी आवास में सुबह में भी लालू यादव ने ही कुछ देर तक मिलने वाले लोगों से मुलाक़ात की और फिर शाम में भी लालू यादव ही आगंतुकों से मुलाकात कर रहे हैं जबकि तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी लोगों से मुलाकात नहीं कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने विधायकों और मंत्रियों से भी दूरी बना ली है।
राबड़ी आवास में मुलाकात के लिए पहुंचे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को तेजस्वी से नहीं मिलने पर निराशा हुई है। उनका कहना है कि भीतर बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव को ठंड लग गई है और उन्हें बुखार हो गया है। तेजस्वी यादव से मिलने वालों को बताया जा रहा है कि उनकी तबूयत रात से ही ख़राब है उनको बुखार है इसी वजह से वे बाहर आकर लोगों से नहीं मिल रहे है हालांकि सुबह से ही लालू प्रसाद सभी लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।