मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा
15-Dec-2021 02:31 PM
PATNA : तेजस्वी यादव को शादी की बधाई देने पहुंची किन्नरों को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने खुश होकर मोटा नेग दे दिया है. खबर मिली है कि सभी किन्नरों को सोने की चेन, साड़ी दी गई है और साथ कैश भी. सभी किन्नर बहुत खुश हैं. पहले तो राबड़ी आवास में देर तक इंट्री न मिलने से वह नाराज़ थीं, लेकिन ओतना मोटा रकम पाने के बाद वह खुश दिखीं. लगभग 10 से 11 किन्नर यहां पहुंचे हैं.
हालांकि किसी ने खुलकर नहीं बताया कि क्या क्या मिला, पर उन्होंने कहा कि मन मांगा मुराद पूरा हुआ है. सभी किन्नरों के हाथ में झोला दिखा. और गले में सोने की चेन भी दिखी. सभी बहुत खुश दिख रही थीं. राबड़ी देवी ने सबकी मांगे पूरी करने की कोशिश की है.
फर्स्ट बिहार के पास राबड़ी आवास के घर के अंदर का वीडियो सामने आया. वीडियो में दिखा कि किन्नर समुदाय के लोग सोहर गा रहे हैं और नाच रहे हैं, राबड़ी देवी बैठी हैं, और बहुत मग्न होकर किन्नरों का डांस देख रही हैं. साथ ही वीडियो कॉल कर लालू प्रसाद यादव को दिखाया भी. राबड़ी देवी ने सभी किन्नरों के लिए अच्छे इंतजाम किये हैं. अभी तक सारे किन्नर अंदर ही मौजूद हैं.
किन्नरों ने कहा कि वह मुख्यमंत्री लालू यादव के घर आई हैं. वह अब भी लालू को ही बिहार का मुख्यमंत्री समझ रही हैं. साथ ही उन्होंने राबड़ी देवी को मम्मी बोली हैं. किन्नरों ने बताया कि उनके बड़े पहले भी यहां आते रहे हैं. लालू यादव हमेशा सबको बुलाते रहे हैं.
बता दें कि आज सुबह ही बड़ी संख्या में किन्नर और पंडित पुरोहित राबड़ी आवास पहुंचे. यह सभी तेजस्वी यादव को उनकी शादी की बधाई आये थे. बेतिया से आने वाले ये पंडित तेजस्वी और राजश्री को आशीर्वाद देने आये हैं.