ब्रेकिंग न्यूज़

कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग

तेजस्वी के विभाग की समीक्षा कर रहे सीएम नीतीश, स्वास्थ्य मंत्री भी बैठक में मौजूद

तेजस्वी के विभाग की समीक्षा कर रहे सीएम नीतीश, स्वास्थ्य मंत्री भी बैठक में मौजूद

21-Aug-2023 01:47 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा कर रहे हैं। समीक्षा बैठक में खुद स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। मीटिंग में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ साथ मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी मौजूद हैं। समीक्षा बैठक में सीएम राज्य के स्वस्थ्य व्यवस्था की जानकारी ले रहे हैं।


दरअसल, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली की खबरें अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती है। आए दिन राज्य के अलग अलग जिलों से ऐसी तस्वीरे सामने आती हैं जो सरकार के दावों की सच्चाई बताने के लिए काफी होती हैं। सरकारी अस्पतालों में कभी डॉक्टर मौजूद नहीं रहते हैं तो कभी बेड और स्ट्रेचर मरीजों को नहीं मिल पाते। राज्यभर से इस तरह के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। पिछले दिनों मोतिहारी में स्वास्थ्य विभाग की बदहालती तब सामने आई थी, जब डिलीवरी के लिए सदर अस्पताल पहुंची एक गर्भवती महिला का डॉक्टर ने टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन किया था।


स्वास्थ्य विभाग की बदहाली के कारण सरकार की हो रही फजीहत के बीच आज मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा कर रहे हैं। इस बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ साथ खुद स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री नीतीश स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के साथ साथ विभाग के वरीय अधिकारियों से राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था के ताजा हालात की जानकारी ले रहे हैं और उससे जुड़े निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दे रहे हैं। अब देखना होगा कि बैठक के बाद क्या कुश निकलकर सामने आता है।