ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / मर्यादा को तार-तार कर रहे BJP विधायक, तेजस्वी के नेता बोले- बस चले...

मर्यादा को तार-तार कर रहे BJP विधायक, तेजस्वी के नेता बोले- बस चले तो सदन में होलिका दहन कर दे भाजपा

06-Mar-2023 05:47 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: रंगों के त्योहार होली को लेकर 7 से 9 मार्च तक विधानमंडल की कार्यवाही स्थगित रहेगी। दोनों ही सदनों में कल से होली की छुट्टी हो गई। इससे पहले सदन के भीतर बीजेपी के सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी हालांकि सदन के भीतर होली मनाने पर नीतीश कैबिनेट के मंत्री ने आपत्ति जताई है। आरजेडी कोटे से सरकार में मंत्री बने आलोक मेहता ने कहा है कि बीजपी के विधायक सदन की मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं, अगर उनका बस चले तो सदन का ही होलिका दहन कर दें।


भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने है कि विधानसभा में बीजेपी के सदस्य मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं। बिहार का सदन हुड़दंगियों के लिए नहीं है। बीजेपी के सदस्यों को जिस सीमा के भीतर रहना चाहिए वे उस सीमा को पार कर जा रहे हैं। जनता के हित की बात सदन के भीतर होती है और सदन की कार्यवाही बाधित नहीं हो इसकी जिम्मेवारी सभी सदस्यों की होती है। सदन के भीतर मजाक और होली मनाना कहीं से भी उचित नहीं है, अगर बीजेपी के लोगों को होली मनानी है तो वे सदन के बाहर जाकर होली मनाएं।


मंत्री ने कहा कि बीजेपी के विधायकों का अगर बस चले तो वे सदन के भीतर होलिका दहन कर दें। बीजेपी विधायकों को यह पता होना चाहिए कि सदन में एक मर्यादा होती है और यह सदन किसी मंत्री और विधायक का नहीं बल्कि बिहार की 12 करोड़ जनता का है, उन्हें अगर होली खेलनी है तो सदन के बाहर जाकर खेलें। सदन के अंदर बीजेपी विधायक अमर्यादित होकर सवाल उठाते हैं इसलिए उन्हें परेशानी होती है।