कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला
23-Sep-2022 03:38 PM
PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय सीमांचल दौरे पर हैं। आज उन्होंने पूर्णिया में जन भावना सभा को संबोधित करते हुए नीतीश और लालू पर जमकर हमला बोला। जिसके बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि यह रैली नहीं बल्कि कॉमेडी सर्कस था। जब अमित शाह मंच से बोल रहे थे तब मुझे हंसी आ रही थी। मैं बता नहीं सकता कि वो क्या लग रहे थे। उनके भाषण को देखकर मानो ऐसा लग रहा था कि कोई कॉमेडी शो चल रहा हो।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तेजस्वी यादव ने भी खूब हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि हमने तो पहले ही कह दिया था कि सीमांचल आ तो रहे हैं लेकिन बिहार को स्पेशल पैकेज नहीं मिलेगा। इसलिए कोई उम्मीद ही नहीं रखिए। अमित शाह बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने नहीं आए थे बल्कि माहौल को गड़बड़ करने के उद्धेश्य से सीमांचल आए थे। हमने यह भी कहा था कि अमित शाह बिहार आएंगे तब जंगलराज की बात करेंगे और हुआ भी ऐसा ही।
पूर्णिया में आयोजित जन भावना सभा के मंच से उन्होंने आखिरकार कह ही दिया कि बिहार में जंगलराज है। तेजस्वी यादव ने इसे लेकर अमित शाह से यह पूछा कि आप तो दिल्ली में बैठते है तो क्यों वहां क्राइम सबसे ज्यादा है। देश की राजधानी दिल्ली की तुलना बिहार में तो क्राइम कम ही होता है। दिल्ली देश की राजधानी है लेकिन वहां लोग सुरक्षित नहीं है। इस तरह की बाते कर अमित शाह बिहार की जनता को बेवकूफ बनाना चाहते हैं। लेकिन बिहार की जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि अब अमित शाह ने एक और सिगोफा छोड़ दिया है उन्होंने मंच से यह ऐलान किया है कि वे फिर सत्ता में आएंगे तब बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे। लेकिन मेरा कहना है कि इतने दिनों तक बिहार में एनडीए की सरकार थी जिसमें बीजेपी भी शामिल थी। तब क्यों नहीं बिहार को विकसित राज्य की श्रेणी में लाया गया क्यों नहीं बिहार को नंबर वन राज्य बनाया गया? तेजस्वी ने यह भी कहा कि अभी केंद्र की तरफ से ग्रामीण सड़कों के विकास के लिए पैसे भी नहीं दिये जा रहे हैं। अमित शाह ने पूर्णिया की रैली में कोई काम की बात नहीं की। अमित शाह ना नेता लग रहे थे ना गृह मंत्री हम नहीं बता सकते की वे क्या लग रहे थे?