India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग
11-Nov-2021 07:56 PM
PATNA: एक बार फिर से बेरोजगारी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को घेरा है। राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने छठ पर्व में एक पूजा समिति द्वारा बनाए गये कार्टून को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। तेजस्वी ने बिहार की एनडीए सरकार पर बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाया है। ऐसे में एक बार फिर से बिहार में बेरोजगारी का मुद्दा गर्म हो गया है।
छठ महापर्व के मौके पर कई जगहों पर भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान कई स्थानों पर झांकियां भी बनायी गयी। बेरोजगारी का हाल बयां कर रही आरा की एक झांकी इन दिनों चर्चा में आ गयी है। इस झांकी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अपने ट्विटर अकाउंट से तेजस्वी यादव ने यह पोस्ट किया है। वही आरजेडी ने भी अपने ऑफिशियल पेज पर इसे शेयर किया है।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आरा के पूजा समिति में बनाए गये इस कार्टून को पोस्ट करते हुए यह लिखा है कि " बिहार में 23 राज्यों से अधिक बेरोजगारी है। बिहार की बेरोजगारी दर देश की बेरोजगारी दर से कई गुना अधिक है। 16 वर्षों की नीतीश-भाजपा सरकार देश के सबसे युवा प्रदेश बिहार के युवाओं को स्थायी नौकरी देने, रोजगार सृजन करने, उद्योग धंधे लगाने एवं पलायन रोकने में पूर्णतः विफल रही है।"
वही आरजेडी ने अपने ऑफिशियल पेज पर लिखा है कि 'बिहार के आरा में एक छठ पूजा ऐसा भी...क्योंकि बिहार को 16 वर्षों में नीतीश सरकार ने बेरोजगारी का केन्द्र बना दिया है। बेरोजगारी का ऐसा दर्द कि अब छात्र-युवा किसी पर्व त्योहार पर मुस्कुराना व खुश रहना भी भूल गया। देश में सबसे अधिक बेरोजगारी बिहार में।'
गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने जिस कार्टून को अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया है वह आरा के नवादा चौक पर आदर्श कला मंदिर की ओर से बनाई गयी झांकी है। इस झांकी में यह दिखाने की कोशिश की गयी है कि कैसे बी.टेक, बीएड, MBA की डिग्री हासिल करने के बाद युवा समोसा तल रहा है, कोई सब्जी बेच रहा है। यानी महंगी पढ़ाई पढ़ने के बाद भी युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। यह झांकी छठ महापर्व के दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों का ध्यान अनवरत अपनी ओर खिंचता नजर आ रहा था।
बिहार में 23 राज्यों से अधिक बेरोजगारी है। बिहार की बेरोजगारी दर देश की बेरोजगारी दर से कई गुना अधिक है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 11, 2021
16 वर्षों की नीतीश-भाजपा सरकार देश के सबसे युवा प्रदेश बिहार के युवाओं को स्थायी नौकरी देने, रोजगार सृजन करने, उद्योग धंधे लगाने एवं पलायन रोकने में पूर्णतः विफल रही है। pic.twitter.com/mVWUty0ASE