Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति
12-Nov-2021 12:00 PM
By Meraj Ahmad
PATNA : बिहार में शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल को नसीहत देते हुए कहा था कि शराबबंदी को सफल बनाने का जिम्मा विपक्ष के लोगों पर भी है. नीतीश कुमार ने कहा था कि बिहार में अगर जहरीली शराब से मौत हो रही है और कहीं शराब माफिया एक्टिव हैं तो उसे रोकना केवल सरकार का काम नहीं बल्कि विपक्ष को भी इसमें पहल करनी चाहिए. नीतीश कुमार की यही बात नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अब स्वीकार कर ली है. तेजस्वी यादव के निर्देश पर आरजेडी के नेताओं की एक टीम बनाई गई है जो गोपालगंज में जहरीली शराब से हुई मौतों की जांच करेगी.
गोपालगंज जहरीली शराबकांड की जांच के लिए आरजेडी ने जो टीम बनाई है, उसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक शिवचंद्र राम को सौंपी गई गई. इनके अलावा इस टीम में पूर्व विधायक रियाजुल-हक़-राजू, विधायक राजेश कुशवाहा और विधायक प्रेम शंकर प्रसाद शामिल हैं. वहीं, पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार राम को कार्यालय समन्वयक बनाया गया है.
आरजेडी की यह टीम घटनास्थल पर जाकर सभी चीजों का मुआयना करेगी. जांच की रिपोर्ट सात दिनों के अन्दर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सौंपी जानी है. जांच से लेकर पार्टी ऑफिस में रिपोर्ट सौंपने का जिम्मा कार्यालय समन्वयक पर होगा.
आपको बता दें कि बीते 3 नवंबर को गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर में जहरीली शराबकांड का मामला सामने आया था. इसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी. तब से ही विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर रहा. सोमवार को जनता दरबार के बाद नीतीश कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधा.
नीतीश ने तेजस्वी का बिना नाम लिए ही कहा था कि कुछ लोग शराबबंदी को लेकर पेपर में स्टेटमेंट दे देते हैं, इससे कुछ नहीं होगा. उन्होंने कहा कि यह कानून 2016 में बहुत अनुसंधान के बाद बना था. उन्होंने कहा कि आज जो बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन जब सरकार में थे, तो उस समय शराबबंदी कानूना का हाथ उठाकर समर्थन करते थे. लेकिन आज विपक्ष में है, तो इसका विरोध कर रहे हैं. विपक्ष में बैठे लोगों को अगर लगता है कि गड़बड़ी हो रही है तो इसकी जांच करें. जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपे. मामले के सत्यापन के बाद जो भो दोषी पाए जाएंगे उनपर कार्रवाई होगी. इसके बाद आज आरजेडी ने जांच टीम का गठन किया है.