ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : Y श्रेणी सुरक्षा में कटौती का दावा, पप्पू यादव ने कहा– माफियाओं को मिल रहा संरक्षण Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में शून्यकाल की सूचना अब ऑनलाइन माध्यम से होगी स्वीकार, पढ़िए विधायकों को क्या -क्या करना होगा Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया महागठबंधन शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद

नीतीश से गुहार: तेजस्वी ने कहा- तबाही का मंजर साफ दिख रहा, पिछले साल जैसी गलती दोबारा मत करिए

नीतीश से गुहार: तेजस्वी ने कहा- तबाही का मंजर साफ दिख रहा, पिछले साल जैसी गलती दोबारा मत करिए

28-Apr-2021 02:08 PM

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले पर विपक्ष ने चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील की है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार से कहा कि राज्य में तबाही का मंजर साफ दिख रहा है. ऐसे में अप्रोच बदलने की आवश्यकता है. केंद्र सरकार से बिहार को वाजिब हक़ मांगना चाहिए. 


बुधवार को तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा कि "आदरणीय नीतीश जी, कोरोना के Caseload कम दिखाने के चक्कर में आप बिहार का नुक़सान कर रहे है। वाइरस का चेन बढ़ता जा रहा है. कम आँकड़ों दिखाने की वजह से केंद्र से ऑक्सीजन, वैक्सीन, इंजेक्शन रेमडेसिविर, O2 Concentrators, वेंटिलेटर इत्यादि अन्य जरूरी सहायता भी नहीं मिल रहा है और आप कुछ बोल भी नहीं रहे. संक्रमण गाँव-गाँव फैल चुका है. अब भी अपना अप्रोच बदलिये वरना तबाही का मंजर साफ दिख रहा है. केंद्र से बिहार का वाजिब हक माँगिये। हमसे छोटे राज्यों का आवंटन ज़्यादा हो रहा है. अन्य राज्यों का अनुसरण कर देश-विदेश की कंपनियों से सम्पर्क कर medical supplies,वैक्सीन इत्यादि सीधा खरीदिये."


उन्होंने आगे लिखा कि "नीतीश जी, आपसे विनम्र निवेदन है कि पिछले साल जैसी गलती दोबारा मत करिए. आँकड़ो में हेराफेरी कर छवि बचाने से ज़्यादा जरूरी लोगों का स्वास्थ्य है. आप जाँच घटा रहे है लेकिन पॉजिटिविटी रेट बढ़ गया है. जाँच कम होने से संक्रमण की वास्तविकता नहीं मालूम होगी, उसका फैलाव बढ़ता जाएगा. एक साल बाद भी बिहार की कुल कोरोना जाँच में Anti-gen tests की संख्या 65-70% है. जबकि RT-PCR सबसे कम मात्र 30-35% ही है. RT-PCR जाँच की रिपोर्ट आने में 14-15 लग रहे है. Asymptomatic मरीज़ों की जाँच ही नहीं हो रही है. ऑक्सिजन, वेंटिलेटर की छोड़िए बिहार अभी जाँच के स्तर पर ही जूझ रहा है."


तेजस्वी ने सीएम की बैठक पर सवाल उठाते हुए कहा कि "ये समझ नहीं आता कि नीतीश जी की तथाकथित हाई लेवल क्राइसिस ग्रूप की मीटिंग में कोरोना बचाव पर चर्चा होती है या छवि बचाव पर. अभी तक एक भी ऐसा ठोस कदम या निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे कोरोना संक्रमण को कम किया जाए, मरीज़ों का उचित इलाज हो सके, अस्पतालों का क्षमतावर्धन हो सके."