Bihar politics : Y श्रेणी सुरक्षा में कटौती का दावा, पप्पू यादव ने कहा– माफियाओं को मिल रहा संरक्षण Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में शून्यकाल की सूचना अब ऑनलाइन माध्यम से होगी स्वीकार, पढ़िए विधायकों को क्या -क्या करना होगा Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया महागठबंधन शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद
25-Feb-2020 04:41 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार विधानसभा में NRC के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने के बाद विपक्ष के निशाने पर पूरी तरह से बीजेपी आ गयी है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तंज कसा है वहीं तेज प्रताप यादव ने भी बीजेपी को आड़े हाथ लिया है।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि जो लोग एक इंच पीछे नहीं हटेंगे कह रहे थे ये समझिए कि आज उन्हें भागना पड़ा। जिन भी राज्यों ने कहा कि हम NRC, NPR लागू नहीं करेंगे उनमें से बिहार एक ऐसा राज्य है जहां बीजेपी की सरकार है। विपक्ष विधानसभा में प्रस्ताव पारित करवाने का पूरा श्रेय अपने माथे पर लेना चाहता है। विपक्ष नेता इस प्रस्ताव से गद्गद हैं।
वहीं इससे पहले तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि NRC-NPR के मुद्दे पर तनिक भी टसकने को नहीं तैयार BJP को आज हार्ट-अटैक का पहला झटका दिया।बिहार में NRC-NPR नहीं लागू करने की हमारी पार्टी की मांग पर आज विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।CAA को नहीं लागू होने देने की लड़ाई भी जारी रहेगी।
बता दें कि बिहार में NRC लागू नहीं किए जाने वाले प्रस्ताव पर विधानसभा की मुहर लगने के बाद बीजेपी खुद को ठगा महसूस कर रही हैं। बीजेपी के विधायकों को इस बात का यकीन नहीं हो पा रहा है कि आखिर जिस NRC को लेकर उनके नेता अमित शाह बड़ी-बड़ी बातें करते रहे उसे बीजेपी ने बिहार में लागू नहीं करने को लेकर कैसे सहमति दे दी। बिहार बीजेपी के बड़े नेताओं के रवैए से पार्टी के विधायकों में भी अंदरूनी नाराजगी है लेकिन वह खुलकर कुछ भी नहीं कहना चाहते।इस बीच बीजेपी नेताओं की नाराजगी भी सामने आने लगी है। मंत्री प्रेम कुमार ने तो यहां तक कह दिया कि हम इस मुद्दे पर केन्द्र सरकार के साथ हैं। वहीं बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबली ने कहा कि जिस तरह जल्दबाजी में NRC को लागू नहीं किए जाने वाला प्रस्ताव सदन में लाया गया उसी तरह चलते सत्र के बीच जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रस्ताव लाना चाहिए।