ब्रेकिंग न्यूज़

इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज

Home / news / तेजस्वी यादव की जीत, राघोपुर से बीजेपी के सतीश कुमार को हराया

तेजस्वी यादव की जीत, राघोपुर से बीजेपी के सतीश कुमार को हराया

10-Nov-2020 10:12 PM

PATNA :  बिहार में अभी सस्पेंस बना हुआ है. लेकिन एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है. बिहार चुनाव के नतीजों के मुताबिक एनडीए 120 सीटों पर जीत चुकी है जबकि 109 सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवारों ने बाजी मारी है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से जीत हासिल किया है.


महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सतीश कुमार को भारी अंतर से हराया है. तेजस्वी यादव को इस सीट पर 85500 से अधिक वोट मिले हैं जबकि बीजेपी के सतीश कुमार को महज 50 हजार से कुछ अधिक वोट ही मिले हैं. लिहाजा तेजस्वी ने उन्हें भारी अंतर से धूल चटाया है.


राघोपुर सीट से हालांकि खास बात ये भी है कि चिराग पासवान ने यहां भाजपा को झटका दिया है. क्योंकि लोजपा के उम्मीदवार राकेश रौशन को राघोपुर में 22600 से अधिक वोट मिले हैं, जो कि बीजेपी की हार के लिए काफी अहम है.


इससे पहले, रुझानों में NDA ने सुबह साढ़े 10 बजे ही बहुमत का आंकड़ा छू लिया था, लेकिन करीब आठ घंटे बाद यानी शाम साढ़े छह बजे के करीब तस्वीर बदल गई. NDA 134 से घटकर 120 पर आ गया. हालांकि, दो घंटे बाद ही उसने फिर 123 सीटों पर बढ़त के साथ रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया.


चुनाव आयोग के मुताबिक 4 सीटों पर जीत-हार का अंतर महज 200 वोट हैं. जबकि 24 सीटों पर जीत-हार का अंतर 1000 वोट हैं. 32 सीट पर 2000 वोटों का अंतर है. 48 सीटों पर जीत-हार का फासला सिर्फ 3000 वाेट है. उप निर्वाचन अधिकारी आशीष कुंद्रा ने बताया कि अबतक आधे से अधिक सीटों पर मतगणना कार्य पूर्णता की ओर है. कुल 4 करोड़ मतों में से 2.7 करोड़ वोटों की गिनती कर ली गई है. रात तक सभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.