Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
02-Nov-2020 08:51 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले तेजस्वी प्रसाद यादव ने बड़ा एलान किया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि वे सत्ता में आये तो मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री-विधायकों का वेतन रोक देंगे और उसी पैसे से बेरोजगारों को नौकरी देंगे. बिहार की नौकरियों में स्थानीय लोगों को 85 फीसदी का रिजर्वेशन दिया जायेगा.दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले तेजस्वी यादव ने कई बड़े एलान किये. उन्होंने बिजली की दर आधी कर देने का एलान किया. तेजस्वी यादव ने लोहार,कुम्हार,सोनार,बढई,तेली जैसे हुनरमंद तबके को 50-50 हजार रूपये देने का एलान किया है.
तेजस्वी के बड़े एलान
तेजस्वी यादव ने सोमवार की शाम नौकरी संवाद के जरिये डिजिटल तरीके से बिहार के लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनी तो सबसे पहले 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे. नीतीश जी कह रहे हैं कि पैसे कहां से आयेंगे. जरूरत पड़ी तो उनकी सरकार मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और विधायकों की सैलरी रोक देगी लेकिन बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए पैसे जुटायेगी.
बिहार के लोगों को 85 फीसदी रिजर्वेशन
तेजस्वी यादव ने कहा कि वे पहली कलम से 10 नौकरी देने का फैसला लेगें. लेकिन उन नौकरी में बिहार के लोगों को रिजर्वेशन दिया जायेगा. तेजस्वी ने कहा कि लोग कहेंगे कि इससे बिहार के लोगों को दूसरे प्रदेश में दिक्कत होगी. लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है.
5 लाख तक के एजुकेशन लोन माफ
तेजस्वी यादव ने कहा कि 5 लाख रूपये तक के सारे एजुकेशन लोन माफ कर दिये जायेंगे. तेजस्वी ने कहा कि एजुकेशन लोन उन लोगों ने ही लिया है जो गरीब और कमजोर तबके के हैं. उनकी सरकार आयी तो ऐसे सारे लोन माफ कर देंगे.
लोहार, कुम्हार जैसै हुनरमंद तबके को 50 हजार का अनुदान
तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार आयी तो हुनरमंद तबके को 50 हजार रूपये का अनुदान दिया जायेगा. लोहार, कुम्हार, सोनार, नाई, बढई, तेली जैसे तबके के लोगों को 50-50 हजार रूपया का अनुदान दिया जायेगा. ताकि वे रोजगार कर सकें. उन्होंने ब्याज मुक्त लोन भी दिया जायेगा.
बिजली की दर आधी कर देंगे
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अभी बिजली दर देश के कई दूसरे राज्यों से ज्यादा है. उनकी सरकार आयी तो बिजली दर को कम किया जायेगा. फिलहाल जो बिजली दर है उसे आधा कर दिया जायेगा.
दिनकर और कर्पूरी के नाम पर विश्वविद्यालय खोलेंगे
तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार सत्ता में आते ही दो नये विश्वविद्यालय खोलेगी. बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर यूनिवर्सिटी खोला जायेगा. वहीं मिथिलांचल में कर्पूरी ठाकुर के नाम पर यूनिवर्सिटी खोला जायेगा.
तेजस्वी यादव की अन्य प्रमुख एलान -
बिहार में कई सुपर स्पेशलियटी अस्पताल खोलेंगे ताकि गरीबों को इलाज में दिक्कत न हो
भयमुक्त व्यापार के लिए औद्योगिक क्षेत्र में व्यापारी सुरक्षा दस्ता बनायेंगे
बिहार में व्यापारियों को बिना डर के व्यापार करने की पूरी सुविधा मिलेगी
बीपीएससी की परीक्षा समय पर न होने से युवकों को परेशानी हुई है. बीपीएससी की उम्र सीमा बढ़ाकर युवकों को अतिरिक्त मौका दिया जायेगा
सभी मानदेय कर्मियों का मानदेय दोगुना कर दिया जायेगा
सभी जीविका दीदी का बीमा किया जायेगा