पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
16-Dec-2020 06:33 PM
PATNA : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भले ही केंद्र की राजनीति में चले गए हो लेकिन बिहार में लालू प्रसाद यादव के कुनबे पर उन्होंने निशाना साधना बंद नहीं किया है. सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव के बिहार से बाहर रहने पर निशाना साधा है. सुशील कुमार मोदी ने पूछा है कि तेजस्वी लगातार बिहार से बाहर हैं, ऐसे में आरजेडी विपक्ष का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी कैसे निभा पाएगा.
सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव फिर लगातार राज्य से बाहर समय बिता रहे हैं, जिससे आरजेडी जिम्मेदार प्रतिपक्ष के संवैधानिक दायित्व का निर्वाह ठीक से नहीं कर पा रहा है. पिछले सदन के अंतिम वर्ष में तेजस्वी यादव स्पीकर को बिना बताए 33 दिन गैरहाजिर थे. 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को गुमराह करने के लिए बुलाए गए भारत बंद के समय तेजस्वी के गायब रहने से महागठबंधन नेतृत्व ही रह गया. तेजस्वी यादव को यह समझना चाहिए कि कोई भी पद दायित्व निभाने के लिए होता है. केवल जनता के पैसे से सुरक्षा सुविधा पाने के लिए नहीं.
सुशील कुमार मोदी ने किसान आंदोलन को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. सुशील मोदी ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा के कुछ अमीर किसानों ने सामान्य किसानों के लिए फायदेमंद में कृषि कानूनों को रद्द कराने क्या जिद ठान रखा है. उनके इस जीत से दिल्ली में रहने वाले दो करोड़ लोगों को 20 दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन न्यायालय के रुख से अवगत विरोध खत्म होने की उम्मीद बढ़ी है.