Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
27-Jul-2020 08:19 AM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुबह सवेरे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। दरअसल तेजस्वी यादव आज की तारीख नहीं भूले हैं। तीन साल पहले आज ही के दिन नीतीश कुमार महागठबंधन को छोड़कर एनडीए के साथ चले गए थे। बिहार में हाई वोल्टेज पॉलीटिकल ड्रामा हुआ था और आधी रात के वक्त सरकार बदल गई थी। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को एनडीए में वापसी की चौथी वर्षगांठ पर बधाई दे डाली है।
तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. आज आदरणीय नीतीश जी द्वारा किए गए “जनादेश चीरहरण” की चौथी वर्षगाँठ है। आशा है उन्होंने जिस उद्देश्य के लिए जनादेश का अपमान कर 12 करोड़ बिहारियों के साथ छल और विश्वासघात किया था उसकी लक्ष्य प्राप्ति हो गयी होगी? 130 दिन बाद घर से बाहर निकल आज इस वर्षगाँठ पर जश्न तो मनाइए।
2015 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था। महागठबंधन को भारी बहुमत नहीं मिला और तकरीबन डेढ़ साल तक सरकार चली लेकिन उसके बाद अचानक से तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर सीबीआई का शिकंजा कसा। बेनामी संपत्ति के मामले दर्ज हुए और इन परिस्थितियों के बीच नीतीश कुमार महागठबंधन से निकलकर एनडीए में वापस चले गए। तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम बने थे लेकिन आज के ही दिन उनकी कुर्सी चली गई। इस बात को भूले नहीं है और अब विधानसभा चुनाव के पहले उन्होंने एक बार नीतीश कुमार को इसकी याद दिला दी है