Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में
23-Feb-2020 11:12 AM
PATNA : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' शुरू होने से पहले ही विवादों में घिरने लगी है। इसके खिलाफ पटना में पोस्टर लग गए हैं। पोस्टर पर तेजस्वी की इस यात्रा को 'आर्थिक उगाही यात्रा' बताया गया है। इसके साथ ही निशाना साधते लिखा गया है, 'हाईटेक बस तैयार हुआ, अतिपिछड़ा शिकार हुआ।'
थोड़ी ही देर में बेरोजगारी हटाओ यात्रा की शुरुआत आज पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान से होगी। जहां पर एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया है।पटना में जनसभा के बाद नेता प्रतिपक्ष सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर बेरोजगारी दूर करने की लड़ाई का शंखनाद करेंगे।
वैसे तेजस्वी की बेरोजगारी हटाओ यात्रा तभी से विवादों में आ गयी है जबसे बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने आरोप लगाया है।बिहार सरकार के तीन मंत्रियों ने शनिवार को भी संयुक्त रूप से आरोप लगाया है कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की 23 फरवरी से शुरू होने वाली बेरोजगारी हटाओ यात्रा के लिए खरीदी गई हाईटेक बस में आर्थिक जालसाजी हुई है। राज्य सरकार इसकी जांच कराएगी। मंत्रियों ने तेजस्वी यादव से जवाब मांगा है कि बस खरीद में किसका पैसा लगा है। मंत्रियों ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मंगल पाल के नाम पर बस की खरीद की गई है, जो अतिपिछड़ा समाज से आते हैं। इस तरह एक गरीब को इस मामले में मोहरा बनाया गया है।