ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट

Home / news / तेजस्वी के कास्ट कार्ड से गरमाया चुनावी मिजाज, बोले- लालू शासन में बाबू...

तेजस्वी के कास्ट कार्ड से गरमाया चुनावी मिजाज, बोले- लालू शासन में बाबू साहब के सामने गरीब भी सीना तानकर चलते थे

26-Oct-2020 05:29 PM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कास्ट कार्ड वाले हालिया बयान से बिहार का चुनावी मिजाज गरमा गया है. यादव ने रोहतास की एक जनसभा में लालू राज की चर्चा करते हुए गरीबों को लेकर कहा था कि लालू शासन में गरीब बाबू साहब के सामने सीना तान कर चलते थे. तेजस्वी यादव के इस बयान को सवर्णों और खास तौर पर राजपूत जाति के लोगों के खिलाफ मारा जा रहा है. इस बयान को लेकर तेजस्वी पर विरोधियों ने हमला तेज कर दिया है.


तेजस्वी यादव के इस बयान को उनका कार्यकाल खेलने वाला बयान माना जा रहा है जबकि विरोधी इसका फायदा समान कार्ड के तौर पर उठाना चाह रहे हैं. तेजस्वी अपने वोटर को लगातार लामबंद करने के लिए लालू शासन का जिक्र करते रहे हैं और इसी कड़ी में उन्होंने यह बातें कहीं हैं.


उधर तेजस्वी के इस बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी पर सवर्ण जातियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है. डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जनसभा में सवर्ण जातियों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की.


डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल की पूरी राजनीति सवर्ण जातियों को गाली देने पर टिकी रही है. राष्ट्रीय जनता दल सवर्ण जातियों को आर्थिक आधार पर 10 फ़ीसदी आरक्षण दिए जाने के मोदी सरकार के फैसले का विरोध किया था. संसद में लोकसभा के अंदर जातियों को आरक्षण दिए जाने के कानून का विरोध किया था.