ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित

बिहार के मधुबनी में तेज रफ़्तार से गई दो लोगों की जान, दिवाल से टकराई बाइक

11-Dec-2022 10:47 AM

MADHUBANI : बिहार में रफ़्तार का कहर जारी है।  राज्य के अंदर आए दिन तेज रफ़्तार के कारण लोगों की जान जा रही है। इसके बाबजूद अभी भो लोग गलत तरीके से वाहन चलाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।  इसी कड़ी में ताजा मामला बिहार के मधुबनी से निकल कर सामने आ रहे है। यहां एक अनियंत्रित मोटरसाइकल दिवार से टकरा गयी है।  जिसमें  दो लोगों की मौत की सुचना निकल कर सामने आ रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मधुबनी में बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई है।  यह सड़क हादसा कलुआही थाना क्षेत्र के बरदेपूर गांव की है। बताया जा रहा है कि, बाइक सवार को कोहरे की वजह से आगे का रास्ता नजर नहीं आया और वो सीधा जाकर दीवार से टकरा गए।  इस दौराब बाइक की रफ़्तार भी अधिक थी, जिससे उनका नियंत्रण भी नहीं रह पाया। जिसके बाद बाइक NH-105 के पास अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। 


मृतक युवकों की पहचान कर लिया गया है। इनकी पहचान मुरेठ निवासी अमन और नेपाल के जानकपुर निवासी 23 वर्षीय अली हसन के रूप में हुई हैं। अली हसन जनकपुर मे दुकान चलाता था, इसी काम के सिलसिले में  जयनगर आया हुआ था और सुबह वापस हो रहा था । इस दौरान सड़क हादसे में दोनों कि जान चली गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है घटना के बाद से परिजनों में का रो-रो कर बुरा हाल है। 


गौरतलब हो कि, राज्य में पिछले कुछ दिनों सड़क हादसे में काफी इजाफा देखने को मिला है।  राज्य में हर दिन किसी न किसी जिले ने तेज रफ़्तार के कारण लोगों को अपने जान से हाथ धोना पड़ रहा है।  लेकिन, इसके बाजजूद लोगों द्वारा जागरूक तरीके से ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए वाहन नहीं चलाया जा रहा है। इसके साथ ही पहले से बेहतर तरीके से सड़क होने के कारण सरपट तरीके से वाहन का आवागमन हो रहा है।