अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-May-2023 03:15 PM
By First Bihar
KAIMUR : बिहार में सड़क हादसों का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों के घायल या मृत होने की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कैमूर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई।
दरअसल, कैमूर जिले भभुआ से उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज जा रही एक निजी बस अधौरा के जंगल में लोहदी पुलस के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादले के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस पलटने से 17 यात्री घायल हुए हैं। राहगीरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें अधौरा, भगवानपुर और भभुआ के अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है।
बताया जा रहा है कि, इस घटना में 9 महिलाएं शामिल हैं। फिलहाल किसी की भी स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं बताई जा रही है। सभी यूपी और बिहार के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। जब बस पलटी तब यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। वहीं, घटना स्थल पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर काफी तेज गति से बस चला रहा था। यात्री उसे मना कर रहे थे। लेकिन, इसके बाद भी वो किसी की बात नहीं सुन रहा था। कई बार ऐसा लगा कि बस घाटी में पलट जाएगी। डरे-सहमे यात्री यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। घटना स्थल भभुआ शहर से करीब 25 किलोमीटर दक्षिण में है। दुर्घटनागस्त बस श्रीराम कंपनी की थी। इस घटना चालक और खलासी मौके पर नजर नहीं आए।
इधर, इस घटना में घायलों में उत्तर प्रदेश के खलियार रामपुर निवासी बनारसी जायसवाल, मिर्जापुर के रामगढ़ निवासी सूर्य प्रताप सिंह, इनकी पत्नी लक्ष्मी मौर्या, पड़री रामगढ़ की गीता देवी, राबर्टसगंज के यमराज सिंह, सिकरवार के रामजन्म यादव, बांकी की कबूतरी देवी के अलावा बस कंडक्टर उजारी सिकठी निवासी नसीम खां, अधौरा के सिकरी की चंद्रावती देवी, देवरी की निरी देवी, नागेंद्र साह, भभुआ की मणि देवी, सिकरी की ज्ञानी देवी, कोल्हुआ के जगेश्वर सिंह, कुरुआसोत की संजली देवी कुरुआसोत, देवरी के मनोज कुमार, संगीता कुमारी आदि शामिल हैं।