ब्रेकिंग न्यूज़

इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज

Home / news / तेजस्वी को बर्थडे गिफ्ट में CM की कुर्सी मिली, बड़े भैया तेज प्रताप...

तेजस्वी को बर्थडे गिफ्ट में CM की कुर्सी मिली, बड़े भैया तेज प्रताप बोले- नीतीश जी जा रहे हैं

09-Nov-2020 02:48 PM

PATNA :  बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है. तेजस्वी यादव का जन्मदिन लालू परिवार बड़े ही धूमधाम से मना रहा है. तेजस्वी यादव ने अपना जन्मदिन अपने परिवार की मौजूदगी में ही आधी रात को बर्थ डे केक काटकर मनाया. लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने कहा कि उनके छोटे भाई को सीएम की कुर्सी बर्थडे गिफ्ट के रूप में मिली है.


समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से इस बार तेजप्रताप चुनावी मैदान में हैं. सोमवार को हसनपुर रवाना होने से पहले राबड़ी आवास के पास तेजप्रताप यादव ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि "तेजस्वी को हमने बहुत बड़ा गिफ्ट दे दिया है. उन्हें हमने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया है."


तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि "इस बार चुनाव में बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन को नकार दिया है. सीएम नीतीश को खुद ही रिपोर्ट कार्ड के बारे में मालूम है. बेरोजगारी और पलायन बिहार में बड़ा मुद्दा रहा. सीएम नीतीश ने बिहार में मजदूरों, युवाओं और किसानों को ठगने का काम किया."


news image


आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में तीन चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है. 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे सामने आने वाले हैं. रिजल्ट आने से एक दिन पहले लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव हसनपुर के लिए रवाना हुए. 


news image