सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
14-Jun-2024 06:42 AM
By First Bihar
PATNA : देश के अंदर 18 वीं लोकसभा चुनाव संपन्न होने के साथ केंद्र में वापस से एनडीए की सरकार बनी है। ऐसे में चुनाव आचार संहिता खत्म हो जाने के बाद बिहार सरकार भी एक्शन मोड में काम करना शुरू कर दिया है। अब तीन माह के बाद नीतीश कैबिनेट की एक बार फिर शुक्रवार को बैठक होने वाली है। यह बैठक शाम साढ़े चार बजे से बुलाई गई है। इसमें रिक्त पदों को लेकर अहम फैसला हो सकता है। इसके साथ ही कई विभागों की विकास योजनाओं पर भी निर्णय होगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग होगी जिसमें सभी विभागों के मंत्रियों और उनक विभागों के पदाधिकारियों के मौजूद होने की संभावना है। पिछले तीन महीनों से आचार संहिता लागू होने के कारण कैबिनेट की बैठक नहीं हो रही थी। अब चुनाव समाप्त होने के बाद राज्य सरकार में विभागों में कामकाज शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में नीतीश मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गयी है। मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से बैठक की सूचना सभी मंत्रियों और संबंधित पदाधिकारियों को भेज दी गयी है।
वहीं, तीन माह के बाद होने वाली इस कैबिनेट बैठक को लेकर जहां सरकार काफी सीरियस है तो विपक्षी दलों से लेकर आम जनता की नजर है। इसके पहले नीतीश मंत्रिमंडल की बैठक 15 मार्च को संपन्न हुई थी। चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के पूर्व यह कैबिनेट बैठक बुलाई गई थी। उस बैठक में कुल मिलाकर 108 प्रस्तावों पर मुहर लागाई गई थी।
आपको बताते चलें कि अब तीन महीने बाद शुक्रवार को होने फिर से मंत्रिमंडल की मीटिंग वाली बैठक होने वाली है। इसमें बड़ी संख्या में बहाली करने के निर्णय लिये जाने की संभावना है क्योंकि नौकरी और रोजगार पर सरकार का फोकस है।चुनावों में बिहार में नौकरी और रोजगार का मुद्दा छाया रहा। विपक्षी राजद ने सरकार पर कई आरोप लगाए थे जिसका जवाब नीतीश सरकार अधिक से अधिक लोगों को काम देकर देना चाहती है। बैठक में डीजल अुनदान, बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यक्रमों के लिए राशि जारी करने सहित अन्य निर्णय लिए जाने की संभावना है। इनके अलावे अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसला लिया जाएगा।