बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
18-May-2021 10:06 AM
DESK: ताऊ ते तूफान की वजह से मुंबई से 175 किलोमीटर दूर हीरा ऑयल फील्ड्स के पार एक भारतीय जहाज पी-305 समुन्द्र में डूब गया। जहाज पर सवार 170 से ज्यादा लोग लापता हैं वही भारतीय नौसेना ने 146 लोगों को बचा लिया है।
वही इसी जगह पर एक और भारतीय जहाज फंसा हुआ है। इसमें सवार लोगों को बचाने के लिए आईएनएस कोलकाता को भेजा गया है। बताया जाता है कि इसमें 137 लोग सवार हैं। जिसमें से अब तक 38 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि ‘बॉम्बे हाई इलाका स्थित हीरा तेल क्षेत्र में नौका ‘पी-305’ की मदद के लिए INS कोच्चि को भेजा गया था। INS तलवार को भी खोज और राहत अभियान के लिए तैनात किया गया था। दूसरे जहाज यानी GAL कंस्ट्रक्टर से भी इमरजेंसी मैसेज मिला था जिस पर 137 लोग सवार हैं और वह मुंबई तट से आठ नॉटिकल मील दूर है।
मदद के लिए INS कोलकाता को रवाना किया गया है। अब तक इसमें सवार 38 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। चक्रवात को देखते हुए भारतीय नौसेना के 11 गोताखोर दल, 12 बाढ़ राहत दल और मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया है। जिन्हें जरूरत पड़ने पर तूफान प्रभावित राज्यों में भेजा जाएगा।